HTML tutorial
HTML tutorial

हरिद्वार: दो सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ ,आठ गिरफ्तार

Pahado Ki Goonj

हरिद्वार जिले की कलियर पुलिस और मानव तस्कर विरोधी सेल की टीम ने कलियर की अब्दाल शाह बस्ती के दो होटल में छापा मारकर दो सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। टीम ने मौके से गुजरात, असम आदि स्थानों की चार महिलाओं के साथ आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने सबके खिलाफ देह व्यापार के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

दरअसल, पुलिस ने एसपी देहात मणिकांत मिश्रा के आदेश पर होटल और सराय में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कलियर एसओ देवराज शर्मा को अब्दाल शाह बस्ती में सेक्स रैकेट के संचालित होने की सूचना मिली। सूचना पर मानव तस्कर विरोधी सेल और कलियर थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने अलीशान और साद साबरी गेस्ट हाउसों में छापा मारा। जहां उन्हें दोनों गेस्टहाउस से चार महिलाएं और चार पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। जिसके बाद टीम गेस्टहाउस संचालकों समेत सभी को थाने लेकर पहुंची।

एसओ देवराज शर्मा ने बताया कि पकड़ी गई महिलाओं में दो महिला तो असम की रहने वाली हैं, जबकि एक मालदा पश्चिम बंगाल और एक गुजरात के सूरत शहर की रहने वाली है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है। महिलाओं ने पुलिस को बताया है कि कमाई का आधा हिस्सा उनका और आधा हिस्सा गेस्टहाउस संचालकों का होता है।
उन्होंने बताया कि दोनों गेस्टहाउस के रजिस्टर कब्जे में ले लिए गए हैं। दोनों गेस्ट हाउस सीज करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी है। कलियर थाने में पिछले चार माह में देह व्यापार का छठा मुकदमा दर्ज है।

थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि मुसर्रत (निवासी घोड़ेवाला बहादराबाद), फैसल (निवासी देवबंद), दिलशाद (निवासी बसेली गजरौला अमरोहा), मुस्तफा (निवासी महमूदपुर कलियर) समेत पकड़ी गई चार महिलाओं के खिलाफ देह व्यापार का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Next Post

देहरादून: वकील ने किया महिला डॉक्टर से दुष्कर्म , मांगी थी मदद

देहरादून: प्रदेश की राजधानी में अपराध और दुष्कर्म की अनेको घटनाएं प्रकाश में आ रही है। एक और दुष्कर्म का मामला देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र का एक महिला डॉक्टर से रैप का मामला प्रकाश में आया है।महिला का आरोप है कि एक वकील उसको घुमाने के लिए मसूरी व अन्य […]

You May Like