HTML tutorial
HTML tutorial

सीएम ने रिस्पना को मूल स्वरूप में लौटाने की कार्ययोजना का किया शुभारंभ

Pahado Ki Goonj

देहरादून: रिस्पना नदी को मूल स्वरूप में लौटाने की कार्ययोजना का शुभारंभ सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज उद्गम स्थल शिखर फॉल के पास किया। इस दौरान पूजा-अर्चना के साथ 108 दीपों को प्रज्वलित कर नदी को साफ-सुथरा रखने का संकल्प और शपथ ली गई।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी और आइआइटी रुडकी के विशेषज्ञ इस महत्वकांक्षी योजना में सहयोग दे रहे हैं। जबकि जल पुरुष डॉ. राजेंद्र सिंह और पर्यावरणविद् सचिदानन्द भारती समेत देश और राज्य के नामी लोग भी शामिल रहे। आज पहले दिन से ही नदी में कूड़ा-कचरा, मलबा एवं अन्य सुरक्षा संबंधी कार्य किए जाएंगे।

पानी रोकने को बनेंगे तालाब 

रिस्पना के उद्गम से आबादी क्षेत्रों तक जगह-जगह पानी को रोका जाएगा। ताकि नदी में जल प्रवाह बना रहे। इसके अलावा नदी तटों पर साफ-सफाई की जिम्मेदारी तय होगी। सीवर एवं अन्य गंदगी को नदी में डालने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

प्यार में धोखा मिलने पर युवती ने प्रेमी के घर पहुंचकर किया हंगामा

हरिद्वार: प्रेमी की शादी कहीं ओर होने पर प्रेमिका आग बबूला हो गई। वह सीधे प्रेमी के घर पहुंच गई और खूब हंगामा काटा। किसी तरह युवक के परिजनों ने उसे समझाकर मामला शांत किया। मामला लक्सर क्षेत्र का है। एक युवक स्थानीय कालेज में बीए का छात्र है। इसी […]

You May Like