HTML tutorial
HTML tutorial

भारत ने, जाधव के लिये, पाक के साथ होने वाली समुद्री सुरक्षा वार्ता रद्द की

Pahado Ki Goonj

पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी (एमएसए) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल नयी दिल्ली के दौरे पर 16-19 अप्रैल के बीच मछुआरा, खोज और बचाव अभियान से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए आने वाला था। लेकिन पाकिस्तानी सैन्य अदालत की ओर से जासूसी के आरोप में कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा सुनाए जाने से उपजे तनाव के बाद भारत ने अगले सप्ताह की शुरुआत में पाकिस्तान के साथ होने वाली समुद्री सुरक्षा वार्ता को रद्द कर दिया है।

तटरक्षक बल के सूत्र ने बताया कि रक्षा मंत्रालय ने प्रतिनिधिमंडल के दौरे को मंजूरी नहीं दी। भारत के पूर्व नौसेना अधिकारी जाधव को पाकिस्तानी सैन्य अदालत की ओर से मौत की सजा सुनाए जाने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव के बाद यह नया घटनाक्रम है।

Next Post

उ. कोरिया ने अमेरिका को चुनौती देते हुए कहा, किसी भी परमाणु हमले के लिए तैयार

किम जोंग-उन ने शनिवार को शक्ति प्रदर्शन के लिए निकाली गई परेड का निरीक्षण किया और कदम ताल करते हुए सैनिकों को सलाम किया। सैनिकों के साथ-साथ टैंकों और अन्य सैन्य उपकरणों को भी परेड में शामिल किया गया था। सरकारी टेलिविजन के सीधे प्रसारण में दिखाया गया कि ऑनर […]

You May Like