देहरादून। ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी वन्य जीवों की जान पर भारी पड़ रही है। ठंड से बचने और भोजन की तलाश में वन्य जीव निचले इलाकों में आ रहे हैं। ऐसे में आवारा कुत्ते उनको अपना शिकार बना रहे हैं। वन विभाग अब तक घायल हुए चार वन्य जीवों का उपचार कर उन्हें जंगल में छोड़ चुका है, जबकि तीन की मौत हो चुकी है।
पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएस राणा का कहना है जख्मी वन्य जीवों का उपचार किया जा रहा है। वन क्षेत्राधिकारी धीरेश चंद्र बिष्ट का कहना है कि अभी तक ऐसे सात वन्य जीवों का उपचार किया गया, जिसमें तीन की मौत हो गई। इधर गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक कई जिलों में शनिवार सुबह कोहरा छाया रहा । पिथौरागढ़ के नाचनी में कोहरे के साथ ही हिमकण भी गिरे। देहरादून से लेकर मसूरी तक भी सुबह से कोहरा छाया रहा। इससे तापमान में गिरावट आई और ठंड बहुत अधिक बढ़ गई। जगह-जगह लोगों ने अलाव सेंककर ठंड से राहत पाई। अगले 24 घंटों के दौरान आसपास के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी हो सकती है।
देर रात पहाड़ी से पत्थर गिरे,कई घायल
Sat Feb 1 , 2020
देहरादून। बदरीनाथ हाईवे पर शुक्रवार देर रात को पहाड़ी पर मलबा गिरने के कारण बड़ा हादसा हो गया। नंदप्रयाग में चलती कार के बोनट पर मलबा और बड़े पत्थर गिर गए। इसके बाद वे पत्थर सड़क से नीचे बने घरों पर जा गिरे। जिसके कारण कई लोग घायल हो गए […]

You May Like
-
लिखवार गावँ में पूर्णिमा के पावन लिखवार गावँ भदूरा बटुक भैरव, नागराजा , माँ भवनेश्वरी, मन्दिर में दैनिक आरती में समलित हुए गाँव के श्रद्धालु भगवताचार्य बृंद ।कल पूर्णिमा के पावन अवसर पर कोरोना महामारी को समाप्त कराने के लिए अखन्ड रामायण का पाठ प्रारम्भ कर लिया जाएगा। उत्तरकांड में इस महामारी के पैदा होने से लेकर अंत करने का बर्णन है।साथ ही आज ग्राम पंचायत की बैठक में जीतमणि पैन्यूली पूर्व प्रधान एंव सम्पादक पहाड़ों की गूंज राष्ट्रीय साप्ताहिक समाचार पत्र,www. ukpkg.com न्यूज पोर्टल वेव चैनल ने मंदिर समिति का गावँ की निजी ट्रष्ट बनाने का सुझाव दिया है।इसके लिए कार्यवाही करनी है पर कोरोना महामारी को समाप्त करने के लिए अखण्ड रामायण पाठ का आयेजन किया जाएगा
Pahado Ki Goonj June 23, 2021

