देहरादून। थाना प्रेमनगर क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि मौके पर ही सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस के अनुसार युवक मुंबई से छुट्टी पर घर आया था। इस दौरान उसे अपनी प्रेमिका की किसी अन्य युवक के साथ सगाई होने की सूचना मिली, जिसके बाद युवक डिप्रेशन का शिकार हो गया। जिसके बाद युवक ने आत्महत्या कर खुदकुशी कर ली। मृतक का नाम प्रणव सक्सेना उम्र (28) है, जो कि सैनिक कॉलोनी का रहने वाला है। वर्तमान में वे मुंबई में किसी प्राइवेट कंपनी में कार्यरत था। वहीं, युवक की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है। वहीं, थाना प्रभारी धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि मृतक वर्तमान में मुंबई में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। इस दौरान वे 20- 25 दिनों के लिए छुट्टी लेकर मुंबई से देहरादून आया था। उसकी प्रेमिका की सगाई किसी अन्य युवक से हो गई थी। जिसके कारण युवक ने यह कदम उठाया है।
साध्वी पद्मावती की हालत बिगडी,, अस्पताल पहंुचकर डीआईजी ने जाना हाल
Fri Jan 31 , 2020
देहरादून। गंगा की अविरलता के लिए आंदोलित हरिद्वार मातृ सदन की साध्वी पद्मावती की हालात बिगड़ी गई हैं। पिछले 47 दिन से आमरण अनशन पर बैठी साध्वी पद्मावती को प्रशासन ने देर रात मातृ सदन में जबरन अनशन से उठा दिया था। बाद में उन्हें देहरादून अस्पताल में भर्ती कराया […]

You May Like
-
लिखवार गावँ में पूर्णिमा के पावन लिखवार गावँ भदूरा बटुक भैरव, नागराजा , माँ भवनेश्वरी, मन्दिर में दैनिक आरती में समलित हुए गाँव के श्रद्धालु भगवताचार्य बृंद ।कल पूर्णिमा के पावन अवसर पर कोरोना महामारी को समाप्त कराने के लिए अखन्ड रामायण का पाठ प्रारम्भ कर लिया जाएगा। उत्तरकांड में इस महामारी के पैदा होने से लेकर अंत करने का बर्णन है।साथ ही आज ग्राम पंचायत की बैठक में जीतमणि पैन्यूली पूर्व प्रधान एंव सम्पादक पहाड़ों की गूंज राष्ट्रीय साप्ताहिक समाचार पत्र,www. ukpkg.com न्यूज पोर्टल वेव चैनल ने मंदिर समिति का गावँ की निजी ट्रष्ट बनाने का सुझाव दिया है।इसके लिए कार्यवाही करनी है पर कोरोना महामारी को समाप्त करने के लिए अखण्ड रामायण पाठ का आयेजन किया जाएगा
Pahado Ki Goonj June 23, 2021
-
फ्योंली से प्यार की आस जगती है
Pahado Ki Goonj February 1, 2019

