देहरादून। प्रदेश में कुछ दिनों से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में मौसम कुछ दिनों से सामान्घ्य बना हुआ है। जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम फिर करवट बदल सकता है। जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है। गौर हो कि प्रदेश के कई पर्वतीय क्षेत्रों में अभी भी बर्फ पिघली नहीं है. साथ ही कई फीट पड़ी बर्फ से खूबसूरत नजारा बना हुआ है। वहीं रविवार को उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 18 फरवरी तक प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा। साथ ही 19 और 20 फरवरी को फिर मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का अंदेशा जताया है।
उत्तरकाशी :- धरासु नालु पानी में वाहन दुर्घटनाग्रस्त 6 लोगों की मौत , ।
Mon Feb 17 , 2020
उत्तरकाशी :- वाहन दुर्घटना में तीन की मौत 1 घायल उत्तरकाशी जनपद वाहन दुर्घटनाएं थमने का […]
You May Like
-
फायर सीजन पर काबू पाने के लिए वन विभाग ने कसी कमर
Pahado Ki Goonj February 22, 2022

