HTML tutorial
HTML tutorial

डीएम का प्रोजेक्ट ‘उत्कर्ष’  हिटः को मिला ओएनजीसी का बड़ा सहयोग, 1.5 करोड़  फाईनली, स्वीकृत जानिए सभी समाचार

Pahado Ki Goonj

डीएम का प्रोजेक्ट ‘उत्कर्ष’  हिटः को मिला ओएनजीसी का बड़ा सहयोग, 1.5 करोड़  फाईनली, स्वीकृत जानिए सभी समाचार 

डीएम का प्रोजेक्ट ‘उत्कर्ष’  हिटः ओएनजीसी  हुई  Convinced.

डीएम  को मिला ओएनजीसी का बड़ा सहयोग, 1.5 करोड़  फाईनली, स्वीकृत।

हुडको को भेजा गया 3 करोड़ का प्रस्ताव भी अंतिम चरण में।

लक्ष्यः दुरस्थ अंतिम स्कूल भी होना है  आधुनिक,  डीएम निरंतर जुटा रहे हैं फंड

डीएम और सीडीओ  नोनीहालों की शिक्षा सवारने में लगातार जुटा रहे धनराशि।

डीएम का अभिनव प्रोजेक्ट उत्कर्ष  हर स्तर पर तेज ।

उत्कर्ष के तहत् मिलेगा, फर्नीचर, डिजिटल स्क्रीन,व्हाइट बोर्ड, आउटडोर स्पोर्ट्स सुविधा  एवं आधुनिक उपकरण,  

देहरादून दिनांक 30 जनवरी 2025, जिलाधिकारी सविन बसंल के महत्वाकाशी योजना  ‘‘प्रोजेक्ट उत्कर्ष’’ उत्कर्ष के माध्यम से जनपद के सरकारी स्कूलों को आधुनिकीकरण करने में जुटे हैं। जनपद के दुर्गम क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में भी अब फर्नीचर, आधुनिक तकनीक से जोड़ने का काम किया जा रहा है। सरकारी स्कूलों में फर्नीचर, उपकरण के साथ खेल अवस्थापना सुविधा से जोड़ने हेतु जिला प्रशासन निंरतर प्रयासरत् है। वहीं इस डीएम के इस महत्वकाशी प्राजेक्ट को हुडको एवं ओएनजीसी का सहयोग मिला है, जिसके लिए ओएनजीसी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए सीएसआर फंड में 1.5 करोड़ की धनराशि देने की स्वीकृति के साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए धनराशि जारी करने की स्वीकृति दी है। जिला प्रशासन द्वारा हुडको को भेजा गया 3 करोड़ का प्रस्ताव भी अंतिम चरण में हैं, हुडको स्कूलों में स्मार्ट एलईडी स्क्रीन स्थापित करेगा।
जिलाधिकारी के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह हुडको एवं ओएनजीसी के अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय बनाए हुए हैं, इसका ही परिणाम है कि हुडको एवं ओएनजीसी जैसे संस्थान उत्कर्ष प्राजेक्ट में दिलचस्पी दिखा रहे हैं जिससे के तहत् स्कूलों के आधुनिकीकरण करने की कवायद तेज हो गई है। डीएम सविन बसंल ने नैनीताल में डीएम रहते प्रोजेक्ट उत्कर्ष के तहत् स्कूलों के आधुनिकीकरण किया था जिसे सम्पूर्ण राज्य में सराहा गया। अब देहरादून जनपद भी इसी राह में आगे बढ रहा है, जल्द ही जिले के सरकारी स्कूलों में नई व्यवस्था देखने को मिलेगी।
जिलाधिकारी ने जनपद देहरादून में स्कूलों में मूलभूत सुविधा सहित वाईट बोर्ड, प्रत्येक कक्ष में दो एलईडी लाईट, फर्नीचर, आउटडोर स्पोर्टस आदि समुचित व्यवस्थाएं करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है जिसके लिए 1करोड़ की धनराशि मुख्य शिक्षा अधिकारी निवर्तन पर रखी गई। जिलाधिकारी द्वारा स्कूलों के आधुनिकीकरण की इस पहल से जुड़ने के लिए सामाजिक संगठनों सहित बड़े प्रतिष्ठानों से भी आह्वान किया गया है, इसमें लोगों को जोड़ा जा रहा है। डीएम की पहल पर प्रत्येक स्कूल में न्यूज़पेपर, मैगज़ीन, शब्दकोश और महापुरुषों की जीवनियाँ अनिवार्य रखे जाने के निर्देश दिए ताकि बच्चे को व्यवसायिक शिक्षा के साथ-2 महापुरूषों की जीवनी से परिचित हो सके। जिलाधिकारी ने स्कूलों की कक्षाओं में मूलभूत सुविधा, लाईट, पानी, पेयजल, शौचालय उपलब्ध हों पानी की टंकियों की मरम्मत सफाई एवं सुरक्षा हेतु इंतजाम के साथ ही गुणवत्तायुक्त पोष्टिक भोजन सुनिश्चित करने हेतु मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं सम्बन्धित खण्ड एवं उप शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया।
आगे पढ़ें 
देहरादून दिनांक 30 जनवरी 2025, मा0 राज्यसभा सांसद नरेश बंसल की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी सविन बंसल की उपस्थिति में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ऋषिपर्णा सभागार कलेटेªट में आयोजित की गई। इस अवसर पर मा0 सांसद ने सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। मा0 सांसद ने निर्देश दिए कि हेलीमेट न होने पर चालान की बजाय सम्बन्धित से धनराशि लेकर हेलीमेट दिया जाए।
मा0 सांसद ने निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों के परिवालन हेतु स्कूलों में बच्चों की काउंसिलिंग की जाए। उन्होंने कहा कि अधिकतर दुर्घटनाओं में तेज रफ्तार एवं नशा कारण रहता है इस पर प्रभावी रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही निरंतर कार्यवाही करें। उन्होंने कहा शिकायते मिलती हैं कि स्कूली बच्चों को नशे का आदी बनाया जा रहा है, स्कूली बच्चों में नशे की प्रवृत्ति बढने तथा तेज रफ्तार से दुर्घटनाएं बढ रही है। इसको रोकना आवश्यक है जिसके लिए जागरूकता अभियान के साथ ही स्कूली बच्चों को नशे की प्रवृत्ति से बचाने हेतु अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि दुर्घटना होने पर सूचितकर्ता को साथ न ले जाएं बल्कि परिजन से सम्पर्क करें, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग एंव पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी सविन बसंल ने सड़क सुरक्षा समिति के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मा0 सांसद द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन कराते हुए व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए साथ ही स्कूलों में कांउसिलिंग करने तथा जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि 01 वर्ष में 12377 लाईसेंस निलंबित किए, 130 लाईसेंस कैंसिल किए गए हैं गए हैं। सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत 45 स्थानों पर कन्वेस मिरर कर सड़क सुधारीकरण, जेब्रा क्रासिंग, स्पीडब्रेकर डिवाईडर आदि कार्य किए गए हैं।
बैठक में जिलाधिकारी सविन बसंल, मुख्य नगर आयुक्त नमामि बंसल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश कुमार, एनएचआई से पंकज मौर्य, अधि.अभि जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद ढौंडियाल, संभागीय परिवहन अधिकारी सुनील कुमार, शैलेष तिवारी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें 

देहरादून दिनांक 30 जनवरी 2025, भारत के स्वतन्त्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में प्रति वर्ष 30 जनवरी को पूर्वान्ह 11:00 बजे दो मिनट का मौन रखा जाता है, इसी क्रम में आज जिलाधिकारी कार्यालय परिसर देहरादून में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया. इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के के मिश्रा, मुख्य वैयक्तिक अधिकारी जिलाधिकारी वीरेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी गौरव चटवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार शाहिद कलेक्ट्रेट के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे.

Next Post

राज्यपाल ने ‘गोल्डन की आशा स्कूल’ (Golden Key Asha School) का भ्रमण किया। पढ़ें  सभी समाचार 

राज्यपाल ने ‘गोल्डन की आशा स्कूल’ (Golden Key Asha School) का भ्रमण किया। पढ़ें  सभी समाचार *विशेष आवश्यकता वाले बच्चों से मुलाकात की और स्कूल की गतिविधियों की जानकारी ली।* *राज्यपाल ने जवानों से मुलाकात कर उनसे संवाद किया।* *राष्ट्रीय सुरक्षा में सेना के योगदान की सराहना की।* *राजभवन देहरादून […]

You May Like