HTML tutorial
HTML tutorial

ठंड से श्रमिक की मौत

Pahado Ki Goonj

हल्द्वानी। लाल कुआं थाना क्षेत्र में एक श्रमिक की मौत हो गई। श्रमिक गोला नदी में खनन कार्य में लगा हुआ था। वहीं श्रमिक की मौत की खबर से वन विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। प्रथम दृष्टया श्रमिक की मौत का कारण ठंड को बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार श्रमिक अपने झोपड़ी में सोया हुआ था, सुबह साथियों ने उसे मृत पाया. मृतक श्रमिक की पहचान 30 वर्षीय भूपेंद्र के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला है। वहीं श्रमिक की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक नवीन दुम्का ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता को तौर पर ₹25,000 देने की घोषणा की है। विधायक दुमका ने कहा कि श्रमिक की मौत के मामले में वन विभाग को अवगत करा दिया गया है। जो भी संभव मदद होगी, वो श्रमिक के परिवार को दी जाएगी। वहीं श्रमिक की मौत से वन विभाग पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। भारी ठंड में वन विभाग द्वारा श्रमिकों को दी जाने वाली सुविधा के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है, जिसके चलते श्रमिक की मौत हुई है।

Next Post

गणतंत्र दिवस पर 10 वर्षीय राखी को मिलेगा मार्कण्डेय पुरस्कार

पौड़ी। पौड़ी जिले के चैबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में देवकुंडई की रहने वाली 10 साल की राखी को उसकी वीरता के लिए मार्कण्डेय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उसे 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवास के दिन दिया जाएगा। बता दें कि गुलदार के हमले में अपने 4 साल के […]

You May Like