श्रीनगर। गढ़वाल केंद्रीय विवि में रविवार को सातवां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को मानध उपाधि से भी नवाजा गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक योद्धा के जीवन में मंजिल कम और पड़ाव ज्यादा आते हैं। लेकिन उन्हें अपने मिशन पर तत्पर रहना चाहिए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मानव संसाधन विकास मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह का आयोजन चैरास स्थित स्वामी मनमथन प्रेक्षागृह में किया जा रहा है। इस दौरान 418 छात्र-छात्राओं को डिग्री भी प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम से पूर्व शनिवार को प्रेक्षागृह में अधिकारियों और उक्त छात्र-छात्राओं को प्रेक्षागृह में प्रवेश, बैठने का स्थान सहित दीक्षांत समारोह के दौरान होने वाले मिनट टू मिनट कार्यक्रम का अभ्यास कराया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार से प्लास्टिक की सामग्री प्रयोग नहीं होगी।
विश्व एड्स दिवस पर छात्रों ने निकाली जागरुकता रैली
Sun Dec 1 , 2019
देहरादून। विश्वभर में 1 दिसंबर को वर्ल्ड एड्स डे मनाया जाता है। इसी के तहत आज राजधानी देहरादून के गांधी पार्क से छात्र-छात्राओं द्वारा विशाल जागरुकता रैली निकाली गई। वहीं, इस रैली में स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती शामिल हुईं। रैली के मौके पर स्वास्थ्य महानिदेशक ने कहा कि हर […]

You May Like
-
चिन्यालीसौड़ पुल बनकर तैयार, धनुष जैसा आकार है आकर्षण केन्द्र टिहरी, उत्तरकाशी जिले के सीमा पर टिहरी झील के ऊपर बनाए जा रहे चिन्यालीसौड़ पुल का काम पूरा हो चुका है। अब 20 दिन बाद इस पुल को जनता को समर्पित किया जाएगा। फिलहाल पुल न होने की वजह से ग्रामीणों को 90 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। चिन्यालीसौड़ पुल। पुनर्वास विभाग देवीसौड़ में 162 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया गया है। साल 2007 में टिहरी झील बनने के कारण देवीसौड़ मोटर पुल डूब गया था। जिसके कारण चिन्यालीसौड़ के करीब 42 गांव माली, बादान, जोगत, तुल्याड़ा, भड़कोट, आदि का संपर्क तहसील मुख्यालय से टूट गया था। अब इस पुल के निर्माण के बाद अलग-थलग पड़े इन सभी 42 गांवों की राह आसान होगी। इन गांव के लोगों को तहसील मुख्यालय पहुंचने के लिए करीब 90 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। पढ़ें-ड्यूटी ज्वॉइन करने निकला था कुमाऊं रेजिमेंट का जवान, दो दिन बाद भी नहीं पहुंचा यूनिट बता दें कि देवीसौड़ में बन रहा पुल स्टील आर्च ब्रिज होगा जो दिचली-गमरी व टिहरी जनपद को जोड़ने वाला प्रदेश का सबसे बड़ा आर्च है
Pahado Ki Goonj June 29, 2018

