HTML tutorial
HTML tutorial

कोविड 19 ड्यूटी में तैनात पीआरडी जवानों को वेतन दिया जाएः धस्माना

Pahado Ki Goonj

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने उत्तराखण्ड शासन के मुख्य सचिव के नाम पत्र लिखकर कोविड 19 में एसडीआरएफ के तहत ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवानों के वेतन व फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स को प्रोत्साहन राशि दिये जाने की मांग की है।
सूर्यकान्त धस्माना ने कोविड 19 वैश्विक महामारी के दौर में उत्तराखंड राज्य में एसडीआरएफ की मांग पर पीआरडी द्वारा कोविड 19 कंट्रोल रूम में विगत 14 जुलाई से तैनात 100 पीआरडी जवानों को ढाई महीने से वेतन का भुगतान न किये जाने की ओर मुख्य सचिव का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि इन सभी जवानों को कोविडकृ19 कंट्रोल रूम में कार्य करते हुए ढाई महीने से अधिक समय हो गया है किंतु इनको अब तक एक बार भी वेतन का भुगतान नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि इन अल्प वेतन भोगी जवानों के साथ अन्याय है। उन्होंने मांग है कि तत्काल संबंधित विभाग जिसके आग्रह पर इनकी तैनाती हुई है उसको इन 100 जवानों का भुगतान करने के आदेश निर्गत करें। कोविड काल में इनको दो हजार रुपये प्रति माह प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाएं। कोविडकृ19 की ड्यूटी में तैनात आंगबाड़ी व आशा कार्यकत्रियों को महीने में केवल एक जोड़ी ग्लब्स व एक जोड़ी मास्क ही दिए जा रहे हैं जबकि वे रोजाना ही कोविड ड्यूटी में फील्ड में रहती हैं।
प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने मुख्य सचिव से मांग की कि कोविड 19 में काम करने वाले सभी फ्रंट लाइन वारियर्स जो पिछले छह महीनों से लगातार फील्ड में काम कर रहे हैं जिनमें नर्सिंग स्टाफ, वार्ड ब्वॉय, लैब टैक्निशीयन, सफाई कर्मी, पीआरडी जवान आंगनबाड़ी व आशा कार्यकत्रियों को प्रोत्साहन राशि की व्यवस्था मुख्यमंत्री राहत कोष से कर सम्मान के रूप में दी जाय।

Next Post

IAS ईवा आशीष श्रीवास्तव को टिहरी का जिलाधिकारी व टिहरी बांध पुनर्वास की निदेशक बनाया गया है।मंगेश घिल्डियाल केन्द्र के लिए हुये रिलीव

देहरादून,IAS ईवा आशीष श्रीवास्तव को टिहरी का जिलाधिकारी व टिहरी बांध पुनर्वास की निदेशक बनाया गया है।मंगेश घिल्डियाल केन्द्र के लिए हुये रिलीव इसके अलावा आईएएस आशीष कुमार चौहान को गढ़वाल मंडल विकास निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। Views: 426

You May Like