HTML tutorial
HTML tutorial

एक और सच आया सामने, ऐसे हुई प्रद्युम्न की मौत

Pahado Ki Goonj
गुरुग्राम। गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में 8 सितंबर को हुई प्रद्युम्न ठाकुर की हत्या मामले में अब उसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट एक और सच सामने ला रही है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार प्रद्युम्न की मौत सदमे और हैमरेज से हुई थी। रिपोर्ट यह भी कहती है कि उसकी मौत का कारण किसी धारदार हथियार से किए गए वार से भी हुई है क्योंकि जिस तरह से वार किया गया वो सामान्य रूप से किसी की भी मौत के लिए काफी है।

र‌िपोर्ट में ये भी ल‌िखा है क‌ि प्रद्युम्न के गले पर दो बार 18 सेंटीमीटर लंबा और 2 सेंटीमीटर गहरा वार क‌िया गया। इसकी वजह से उसकी सांस लेने वाली नली कट गई और उसकी मौत हो गई।

 ‌इस र‌िपोर्ट के आने के बाद प्रद्युम्न के प‌िता ने कहा है क‌ि सीबीआई ठोस जांच करे। अब तक की जांच में कुछ छूट रहा है। सीबीआई को जांच सौंपने में देरी की गई है। सीबीआई जल्द जांच पूरी कर र‌िपोर्ट पेश करे।
वहीं रायन स्कूल के दोबारा खुलने के बारे में जब गुरुग्राम के डिप्टी कमिश्नर से पूछा गया तो वो बोले कि उम्मीद है कि सोमवार तक स्कूल दोबारा खुल जाएगा और स्कूल का अधिग्रहण भी सरकार कर लेगी।इसके साथ ही भविष्य में ऐसी घटना दोबारा ना हो इसके लिए स्कूल में बैठक भी होगी। इस बैठक में सेफ्टी गाइलाइन्स पर बातचीत होगी और निर्देश दिए जाएंगे।

Next Post

संदिग्ध हालात में फौजी के बेटे को गोली लगी, मौत

देहरादून।  क्लेमेनटाउन के सोसाइटी एरिया में एक फौजी के नाबालिग बेटे की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त नाबालिग घर पर अकेला ही था। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि नाबालिग को बंदूक से […]

You May Like