यमुनोत्री विधायक ने किया आई,सी,यू कक्ष का लोकार्पण ।। 

Pahado Ki Goonj

यमुनोत्री विधायक ने किया आई,सी,यू कक्ष का लोकार्पण ।।     (मदनपैन्यूली)                                              बडकोट :- यमुना घाटी के नगरपालिका बड़कोट क्षेत्र में स्थित दयाराम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने आई. सी. यू. कक्ष का लोकार्पण किया , यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव बड़कोट में उक्त आई. सी. यू. कक्ष गेल इंडिया से स्वीकृत करवाया था यमुनोत्री व विधायक श्री रावत ने कहा यमुना घाटी में स्वास्थ्य सुविधाओं की मूलभूत आवश्यकता के लिए आई.सी.यू कक्ष उपयोगी साबित होगा तथा यहा आई सी यू कक्ष बीमार एवं गरीब असहाय लोगों के लिए जीवनदायी का कार्य करेगा, क्योंकि आई. सी. यू. सेन्टर न होने से क्षेत्र के गरीब बीमार लोगों को जिनको की आई. सी. यू . हेतु आवश्यकता होती थी उन जरूरत मद लोगों को देहरादून के चक्कर अब नही लगाने पड़ेंगे ,नगर पालिका बड़कोट यमुनाघाटी का बहुत बडा क्षेत्र है क्षेत्र की समस्या को मध्यनजर रखते हुए विधायक केदार सिंह रावत जी ने जनता की सुविधा के लिए आई. सी. यू. कक्ष की सौगात दी जो कि सभी जरूरी उपकरणों से सुशोभित है ,विधायक श्री रावत के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट एवं यमुनोत्री विधानसभा के सरकारी अस्पतालों में विधायक यमुनोत्री के प्रयासों के द्वारा अनेक डाक्टरों की तैनाती की जा चुकी हैं , लोकार्पण के अवसर पर अधिशासी अभियन्ता पी0 डब्लू डी0 गर्ग , सहायक अभियन्ता आलोक तोमर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट के चिकित्सा प्रभारी डॉ अंगद राणाा ,डॉ रोहित भण्डारी, डॉ पवन रावत ,डॉ अंकिता चौहान डॉ अंकिता पुरोहित डॉ हरदेब रावत फार्मस्सिट एलम सिह पंवार विजेन्द्र कैन्तूरा आदि मौजूद रहे ।

Next Post

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सुमाङी में एनआईटी के स्थाई केम्पस के लिए 909.85 करोङ रूपए की स्वीकृति पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक का आभार व्यक्त किया है।

ई-ग्रन्थालय विद्यार्थियों के लिए बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री* *प्रदेश के 05 विश्वविद्यालय एवं 104 महाविद्यालय ई-ग्रंथालय से जुड़ चुके हैं।* *ई-ग्रन्थालय से लाइब्रेरी का मैनेजमेंट सिस्टम डिजिटल प्रारूप पर होगा।* *सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राज्य के शासकीय विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के पुस्तकालयों में ‘‘ई-ग्रंथालय’’ […]

You May Like