मंहगाई को लेकर महिला कांग्रेस ने थाली बजाकर गांधी पार्क में प्रदर्शन

Pahado Ki Goonj

देहरादून। 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस महंगाई समेत अन्य मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। शुक्रवार को देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने थाली बजाकर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया
। महिला कार्यकर्ताओं का कहना है कि बीजेपी के शासनकाल में बढ़ती महंगाई से आम जनमानस का जीना दूभर हो गया है। केंद्र व राज्य सरकार देश और प्रदेश में बढ़ती महंगाई को रोकने में पूरी तरह से विफल साबित हुई हैं।
महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन ने कहा कि आम आदमी के लिए बढ़ती महंगाई से जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। मोदी राज में अनाज, रसोई गैस, दालों और सब्जियों के दाम बढ़ने से आम गृहणी के किचन का बजट गड़बड़ा रहा है, तो वहीं आम आदमी महंगाई के बोझ तले दबा जा रहा है।

Next Post

आप की चाय पर चर्चा में उठे कई मुद्दे

देहरादून। विकासनगर विधानसभा में आप कार्यकर्ताओं ने चाय पर चर्चा कार्यक्रम का आोजन किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों को केजरीवाल सरकार के कामों को बताते हुए 2022 में आम आदमी की सरकार बनाने का आह्वान किया। विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों आप कार्यकर्ता सक्रिय नजर […]

You May Like