HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तरकाशी:- पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने चलाया पोस्टकार्ड अभियान !

Pahado Ki Goonj

पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने चलाया पोस्टकार्ड अभियान ! बड़कोट। (मदनपैन्यूली) राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में नगर पालिका बडकोट में पुरानी पेंशन बहाली हेतु विभिन्न विभागों की एनपीएस आच्छादित कर्मचारियों के द्वारा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड अभियान के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली हेतु आग्रह किया गया। आगामी भविष्य में जनांदोलन की चेतावनी भी दी गयी।
जिला उत्तरकाशी राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष गुरुदेव रावत ने सभी एनपीएस आच्छादित कर्मचारियों से आहवान किया गया कि पुरानी पेंशन बहाली के पोस्ट कार्ड अभियान के पश्चात इस कार्यक्रम को एक और जनांदोलन बनाने हेतु सभी कर्मचारियों को तैयार रहना होगा। इस अवसर पर निर्मल नौटियाल, वीरपाल असवाल, राजेश भट्ट, उमेश ध्यानी, अरविंद चौहान, शांति प्रसाद रतूड़ी, डॉ. संजय कोठारी, श्रीमती उर्वशी पंवार, मोहम्मद अरसद अंसारी, शुभम रोहिल्ला, पीयूष पाठक ,जयवीर सिंह ,विनोद तिवारी सहित दर्जनों शिक्षक व कर्मचारी मौजूद थे।

Next Post

देवी माहात्म्य अध्याय- 0७और८

देवी माहात्म्य अध्याय- 0७ इस अध्याय में:- (चण्ड और मुण्ड का वध) देवी माहात्म्य अध्याय- 0८इस अध्याय में:- (रक्तबीज-वध) मयूर पर आरूढ़ हो हाथ में शक्ति लिये दैत्यों से युद्ध करने के लिये आयीं। इसी प्रकार भगवान् विष्णु की शक्ति गरुड़ पर विराजमान हो शंख, चक्र, गदा, शार्ङ्ग धनुष तथा […]

You May Like