HTML tutorial

उत्तरकाशी में नववर्ष पर पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद ।

Pahado Ki Goonj

उत्तरकाशी में नववर्ष पर पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद ।

उत्तरकाशी ।
जनपद उत्तरकाशी प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण जिला है। यहां विश्वप्रसिद्ध श्री गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के साथ-साथ जानकीचट्टी, खरसाली, मुखवा, सांकरी, राड़ी टॉप, सुक्की टॉप, हर्षिल सहित अनेक आकर्षक पर्यटन स्थल स्थित हैं। नववर्ष व 31 दिसम्बर के अवसर पर इन स्थलों पर बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने की संभावना रहती है।
इस वर्ष भी मोरी, सांकरी और हर्षिल घाटी जैसे उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए उत्तरकाशी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है।
पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में हाई एल्टीट्यूड एवं प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। संवेदनशील मार्गों व स्थलों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
नववर्ष के जश्न की आड़ में होने वाली हुड़दंगबाजी, रैश ड्राइविंग, शराब पीकर वाहन चलाने तथा कानून-व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी ने सभी नागरिकों एवं पर्यटकों से नववर्ष का स्वागत शालीनता एवं जिम्मेदारी के साथ करने की अपील करते हुए निम्न सावधानियां बरतने का अनुरोध किया है—
▪️ पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतें।
▪️ शराब पीकर वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें।
▪️ बर्फीले व पालेग्रस्त क्षेत्रों में वाहन धीमी गति से चलाएं।
▪️ अतिरिक्त स्टेफनी, आपातकालीन किट, आवश्यक दवाइयां व गर्म/ऊनी कपड़े साथ रखें।
▪️ नाइट स्टे के लिए होटल अथवा रहने की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करें।
▪️ अनावश्यक हुड़दंगबाजी से बचें एवं कानून-शांति व्यवस्था बनाए रखें।
▪️ किसी भी आपात स्थिति या पुलिस सहायता हेतु डायल 112 पर संपर्क करें।

Next Post

सटटा में दो आवासीय भवनों में लगी  आग

सटटा में दो आवासीय भवनों में लगी  आग उत्तरकाशी । मोरी  उत्तरकाशी जनपद की तहसील मोरी अंतर्गत ग्राम सटटा में दो आवासीय भवनों में आग लगने की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तथा राजस्व विभाग की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हो गई। प्रशासन […]

You May Like