
उत्तरकाशी जनपद में भी कोरोना टिका करण कि शुरुआत। उत्तरकाशी। मदनपैन्यूली। देश के प्रधानमंत्री के सम्बोधन के बाद आज उत्तरकाशी जनपद में भी कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण अभियान प्रारंभ हो गया है उत्तरकाशी में 30 सेंटरों पर जहां कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण लगाया जाएगा प्रथम चरण के टीकाकरण अभियान में हेल्थ केयर वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा इसी के चलते आज पहले दिन उत्तरकाशी जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ डीपी जोशी को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया गया।वहीं टीकाकरण के पहले दिन 200 हेल्थकेयर वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा वही यमुना घाटी के एकमात्र वैक्सीनेशन सेंटर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में आज कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण शुरू हो गया है। ठीक 11 बजकर 20 मिनट पर भाटिया गांव के फार्मासिस्ट गणेश प्रकाश डिमरी को पहला टीका लगा।समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में तैनात फार्मासिस्ट गणेश प्रकाश डिमरी को यमुना घाटी में सबसे पहले कोरोना वैक्सीन का टीका लगा।उत्तरकाशी जिले की सम्पूर्ण यमुना घाटी ,नौगांव, पुरोला और मोरी ब्लाक, में एकमात्र वैक्सीनेशन सेंटर सीएचसी नौगांव बनाया गया है। बडकोट एसडीएम चतर सिंह चौहान ठीक साढ़े आठ बजे सीएचसी नौगांव पहुंचे और वैक्सीनेशन की तैयारियों का जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट का जनपद उत्तरकाशी से स्थानान्तरण होने पर दी गयी विदाई ।
Sat Jan 16 , 2021
पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट का जनपद उत्तरकाशी से स्थानान्तरण होने पर दी गयी विदाई । उत्तरकाशी – मदनपैन्यूली। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी पंकज भट्ट के जनपद उत्तरकाशी से पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा स्थानान्तरण होने पर उत्तरकाशी […]
You May Like
-
ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तरकाशी के पुरोला को जिला बनाओजिला मुख्यालय पुरोला से 150 से 200 किमी की दूरी में होने से उन्हें काफी सारी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है। -स्थानीय लोगों को हर छोटी या बड़ी समस्या के लिये इतना लम्बा सफर तय करना पड़ता है। -जिला मुख्यालय से दूर होने के कारण वहां के विकास पर ध्यान नहीं दिया जाता है। -उनका कहना है कि पुरोला को जिला बनाने से यह सारी परेशानी खत्म हो जाएंगी। अलग जिला बनाने की मांग क्षेत्रवासियों ने बताया कि 24 फरवरी 1960 में उत्तरकाशी जिला टिहरी से अलग हुआ था। उस समय रवांई परगना उत्तरकाशी जिले में शामिल किया गया था। यह क्षेत्र बड़कोट, पुरोला, नो गांव, मोरी तहसील के अंदर आता है। 1960 में रवांई के लोगों ने अलग जिले की मांग शुरू कर दी थी। उसके बाद उत्तराखंड राज्य बनने के बाद पृथक जिले की मांग और तेज हुई, जिसके चलते सरकार ने राज्य के 4 नए जिलों की घोषणा में यमुनोत्री को जिला बनाने की बात कही थी। जिससे पुरोला के लोग भड़क गए और तब से लगातार पुरोला को जिला बनाने की मांग की जा रही है।
Pahado Ki Goonj July 31, 2018

