उत्तरकाशी जनपद के  मुंबई से प्रकाशित। फिल्मी झलक” पत्रिका के संपादक राजाराम सिंह, बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड से सम्मानित ।     

Pahado Ki Goonj

उत्तरकाशी जनपद के  मुंबई से प्रकाशित। फिल्मी झलक” पत्रिका के संपादक राजाराम सिंह, बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड से सम्मानित ।                                                           मुंबई से प्रकाशित “फिल्मी झलक” पत्रिका के संपादक हैं उत्तरकाशी जिले के नौगांव ब्लॉक के चपटाड़ी गांव निवासी राजाराम सिंह

 

उत्तरकाशी । मदनपैन्यूली।                                 बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड 2020 के दूसरे संस्करण का आयोजन 26 दिसंबर की शाम को मेयर हाल अंधेरी पशिचम, मुबंई महाराष्ट्र मे केसीएफ के अंतर्गत किया गया ।
इस कार्यक्रम में फिल्मी झलक पत्रिका के संपादक राजाराम सिंह को बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड सम्मान से सम्मानित किया गया।

बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड 2020 के इस अवार्ड शो मे बालीवुड के रजा मुराद, गजेंद्र चौहान, गुलशन पांडे, अली खान, सुरेंद्र पाल सिंह, अरुण बख्शी, सुधाकर शर्मा आदि कलाकारों की उपस्थिति में बड़े भव्य तरीके से संपन हुआ। कार्यक्रम में मुंबई से प्रकाशित “फिल्मी झलक” मासिक पत्रिका के संपादक राजाराम सिंह को बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड से सम्मान से सम्मानित किया गया।

राजाराम सिंह उत्तरकाशी जिले के नौगांव ब्लॉक के दूरस्थ गांव चपटाड़ी के निवासी हैं। राजाराम सिंह पिछले 20 सालों से मुंबई में पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं, पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने के साथ ही वह फिल्मी झलक मासिक पत्रिका के संपादक भी हैं।

मुंबई से प्रकाशित फिल्म झलक पत्रिका फिल्म जगत में काफी लोकप्रिय है। पत्रकारिता के क्षेत्र एवं संपादकीय के रूप में किए जा रहे बेहतरीन कार्यों के लिए उन्हें इस अतुलनीय योगदान के लिए उक्त सम्मान से सम्मानित किया गया है।

Next Post

सीएम के एम्स में भर्ती होने के बाद विपक्ष ने उठाए सवास्थ्य सेवाओं में सवाल

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उन्हें दिल्ली रेफर किया गया है। वह दिल्ली एम्स में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं, लेकिन इसके बाद विपक्ष ने मुख्यमंत्री के बहाने प्रदेश के स्वास्थ्य व्यवस्था पर जोरदार हमला किया। विपक्षी दल कांग्रेस का सरकार पर सीधा हमला […]

You May Like