उत्तरकाशी ब्लॉक प्रमुख चुनाव में नौगांव में कांग्रेस तथा भटवाड़ी डुंडा ब्लाक में भाजपा की जीत।

Pahado Ki Goonj

उत्तरकाशी  ब्लॉक प्रमुख चुनाव में नौगांव में कांग्रेस तथा भटवाड़ी डुंडा ब्लाक में भाजपा की जीत।                                                                       उत्तरकाशी :-  मदनपैन्यूली                               त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख पर भी अब चुनाव सम्पन्न होकर नतीजे भी आ गए है, उत्तरकाशी जिले में 6 ब्लॉकों में सबसे बड़े नौगावँ ब्लॉक में सरोज पंवार ने एकमात्र कांग्रेस का खाता खोलकर भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी अरविंद रावत को 10 मतों से मात देकर विजयी हासिल की है, कुल 40 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में 25 सदस्यों ने कांग्रेस की सरोज पंवार को अपना मत देकर प्रमुख चुन लिया है,  इसके साथ ही मोरी ब्लॉक में भाजपा के बचन पंवार और पुरोला ब्लॉक में पहले ही भाजपा की रीता पंवार निर्विरोध प्रमुख बन गयी है।

 विकासखण्ड भटवाड़ी में भाजपा से अधिकृत प्रत्यासी बिनीता रावत प्रमुख,ज्येष्ठ प्रमुख मनोज रावत और कनिष्ठ प्रमुख पद पर मनोज सिंह बिजयी रहे।

वही डुण्डा ब्लाक प्रमुख पद पर भाजपा अधिकृत प्रत्यासी शैलेन्द्र सिह जी ,जेष्ठ प्रमुख पद पर गिरीश भट्ट व कनिष्ठ प्रमुख पद पर  अनुप चौहान जी को विजय प्राप्त की ।।                                     उत्तरकाशी से प्रमुख के चुनाव परिणाम

 

1. भटवाड़ी – बिनीता रावत – भाजपा 

2. डुंडा – शैलेन्द्र कोहली – भाजपा 

3. चिन्यालीसौड़ – वंदना – निर्दलीय

4. नौगांव – सरोज पंवार – कांग्रेस 

5. पुरोला – रीता पंवार – भाजपा 

6. मोरी – बचन पंवार – भाजपा

Next Post

धरना स्थल परअपनी संस्कृति को जिंदा रखने के लिए इकास दीपावली का आयोजन किया

देहरादून,आज दुनिया में जो भी आगे बढ़ा है वह अपने खान पान से एवं अपने बार त्यौहार मान  कर मनाए जाते रहने से बढे है ।हमारे त्यौहार संस्कृति का उत्तराखंड बनने के बाद  गलत नीतियों से व पलायन करने हुआ है।इसके अलावा हम अपने घर को बचाने में दृढ़ इच्छा […]

You May Like