HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तराखंड सरकार ने केन्द्र को भेजी अफगानिस्तान में फंसे प्रदेश के 110 निवासियों की सूची

Pahado Ki Goonj

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने केन्द्र को भेजी अफगानिस्तान में फंसे प्रदेश के 110 निवासियों की सूची उत्तराखंड सरकार ने अफगानिस्तान में फंसे प्रदेश के 110 निवासियों की एक सूची विदेश मंत्रालय को भेजी है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन ने अब तक उपलब्ध सूचना के आधार पर अफगानिस्तान में फंसे राज्य के 110 निवासियों की सूची विदेश मंत्रालय को भेजी है। सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्रालय से अनुरोध किया गया है कि वह सूची में शामिल लोगों के संबंध में कोई नयी सूचना प्राप्त होने पर उसे तत्काल राज्य सरकार के साथ साझा करे।
अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां फंसे उत्तराखंड वासियों के परिवार जन चिंतित हैं और उनकी सकुशल वापसी सुनिश्चित करने के लिए सरकार से अनुरोध कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस संबंध में पहले ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और विदेश मंत्रालय से बात कर चुके हैं। राज्य सरकार ने भी लोगों से अफगानिस्तान में फंसे अपने परिवार वालों या रिश्तेदारों का पूरा ब्योरा जैसे उनका नाम, स्थानीय पता और पासपोर्ट आदि की पूरी जानकारी जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने को कहा है ताकि यह सूचना केन्द्र सरकार को दी जा सके। अपर मुख्य सचिव आनंद बर्धन द्वारा इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि जिला प्रशासन को यह जानकारी हेल्पलाइन नंबर 112 पर भी दी जा सकती है।

 

Next Post

महिलाओं ने यूकेडी नेता को बांधा रक्षा सूत्र

यूकेडी महिला मोर्चा के माजरी और डोईवाला मंडल की महिला कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल को राखियां बांधी। डोईवाला में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष बीना नेगी ने की। कार्यक्रम में उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद […]

You May Like