
उत्तरकाशी: 1 किलो से ज्यादा चरस के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार ।
उत्तरकाशी पुलिस और एसओजी की टीम ने तेखला पुल के पास कार्रवाई करते हुए दो लोगों को 1.032 किलो अवैध चरस के साथ पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों के नाम राममोहन सिंह रावत और कमल सिंह हैं।
दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी चरस को तराई क्षेत्र में बेचने की तैयारी में थे।
एसपी कमलेश उपाध्याय ने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

