देहरादून। सहसपुर थाना क्षेत्र के धर्मावाला क्षेत्र से पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करते दो आरोपियों को दबोचा है। दोनों के पास से पुलिस ने 1.60 लाख रुपये की कीमत की हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सबधित धाओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। सहसपुर थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह गहलावत ने बताया कि दोनों के नाम इलताफ और आरिफ है। इलताफ के पास से पुलिस ने 10.86 ग्राम हेरोइन और आरिफ के पास से 9.70 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने के अनुसार दोनों को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। सहसपुर थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह गहलावत ने बताया कि पुलिस दोनों आरोपियों का आपराधित इतिहास खंगाल रही है। दोनों को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ली अधिकारियों की बैठक
Tue Apr 13 , 2021
देहरादून। काबीना मंत्री एंव जिला प्रभारी गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जारिये सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान पुरोला विधायक राजकुमार, यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत और गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत भी वर्चुअल जुड़े। जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने सभी अधिकारियों की बैठक […]

You May Like
-
सीएम ने किया निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण
Pahado Ki Goonj February 21, 2022
-
मुख्यमंत्री ने किया 132 नई एम्बुलेंस का फ्लैग ऑफ
Pahado Ki Goonj February 2, 2021

