देहरादून। पुलिस ने महिला के साथ हुई सनसनीखेज लूट का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में 24 नवंबर की शाम टप्पेबाजों ने महिला से 11 हजार रुपए लूट लिए थे। जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर इस मामले में छानबीन शुरू कर दिया। सुरागकशी पताकशी करते हुए पुलिस दोनो टप्पेबाजों तक पहंुचने में कामयाब हो गयी। पुलिस ने सोमवार को दो टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 11 हजार रुपए बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को मोथरोवाला से गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इनका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। उनसे पुलिस ने सघन पूछताछ की। बताया जा रहा हे कि पकड़े गए टप्पेबाज पहले भी जेल जा चुके हैं। पुलिस के अनुसार ये दोनों टप्पेबाज नशे के आदी हैं। अपने नशे के शौक को पूरा करने के लिए वे इस तरह की वारदातों को अन्जाम देते रहे है।
हरदा के दिल में बैठा कारोना का खौफ, अगले 10 दिन तक कम कीं सार्वजनिक गतिविधियां
Mon Nov 30 , 2020
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने धान के भुगतान के मसले पर आज अपने आवास पर सांकेतिक उपवास किए जाने का ऐलान किया है। वहीं हरीश रावत ने कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर करते हुए अगले 10 दिन तक अपनी सार्वजनिक गतिविधियां कम करने का निर्णय लिया है। […]

You May Like
-
हिस्ट्रीशीटरों को हर महीने पहुंचना होगा कोतवाली
Pahado Ki Goonj December 15, 2020

