देहरादून। भाजपा के वरिष्ठ नेता शूरवीर सिंह कठैत ने कहा कि त्रिवेन्द्र सरकार के कार्यकाल में प्रदेश का बहुमुखी विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत प्रदेश के सभी तबको के हितों को ध्यान में रखकर अपनी योजनाओं का संचालन कर रहे है। जिससे कि समान रूप से हर वर्ग और तबके का विकास हो। मुख्यमंत्री ने प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की मुहिम पर तेजी से काम किया है।
शूरवीर सिंह कठैत ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखण्ड की सत्ता सभालते हुए भ्रष्टाचार का शिकंजा कसने का काम किया। जिससे आम आदमी अब खुद को हर तरह से सुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा प्रदेश में आई कांग्रेस की सरकारों ने उत्तराखण्ड को भ्रष्टाचार की गर्त मेें झोकने का काम किया था। जिससे कि इस नवगठित प्रदेश के विकास का पहिया पटरी से उतर गया था। उन्हांेने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने शासन में प्रदेश में रामराज्य स्थिापित करने के लिए कोई कोर कसर नही छोड़ी है। मुख्यमंत्री का लक्ष्य प्रदेश को विकास के चरम तक पहंुचाना है। जिसके लिए वे लगातार काम कर रहे है।
ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग के 3 शातिर गिरफ्तार
Sat Dec 14 , 2019
देहरादून। लाटरी, बीमा पालिसी व नौकरी दिलाने के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए एसटीएफ की साइबर क्राइम पुलिस द्वारा तीन शातिरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से ठगी में प्रयुक्त दर्जनों एटीएम कार्ड, फर्जी पहचान पत्र, आधार कार्ड, 6 मोबाइल […]

You May Like
-
पेड़ पर लटका मिला अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
Pahado Ki Goonj September 8, 2022