HTML tutorial
HTML tutorial

तीन महिलाएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Pahado Ki Goonj

पौड़ी। थाना पैठाणी अंतर्गत तीन महिलाएं संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई हैं। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद भी महिलाओं का कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनो की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाल वीरेंद्र रमोला ने बताया कि ये तीनों महिलाएं अलग-अलग दिनों पर घर से लापता हुई है।बताया कि पैठाणी के तहसील चाकीसैंण के सौठी गांव निवासी 27 साल की अंजू देवी बीते 10 अगस्त से घर से लापता है। पुलिस के अनुसार अंजू देवी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। 4 सितंबर को गडोली निवासी 22 साल की अन्नपूर्णा उर्फ रिया भी लापता हो गई है। जबकि 23 सितंबर को पैठाणी निवासी ललिता देवी बिना बताए घर से कहीं चली गई हैं। इन सभी के परिजनों ने थाने में आकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस द्वारा सभी लापता महिलाओं की खोजबीन की जा रही है।

Next Post

आपका राशन कार्ड इन स्थितियों में कैंसिल हो सकता हैं

  नई दिल्लीः राशन कार्ड सरेंडर करने को लेकर मीडिया में चली खबरों के बाद अब आम लोगों में एक डर बैठ गया है कि कही सरकार उनसे वसूली न करे। कई पात्र भी कंफ्यूज हैं कि आखिर राशन लेने के लिए पात्रता के नियम क्या हैं? और किन परिस्थिति में […]

You May Like