देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चंद अग्रवाल के निर्देशों के अनुरूप विधानसभा परिसर में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विधानसभा भवन में स्थित होम्योपैथिक चिकित्सालय द्वारा आज विधानसभा परिसर के सभी अनुभाग में मौजूद कार्मिक एवं अन्य कर्मचारियों की थर्मल स्कैनिंग की गई साथ ही इस दौरान होम्योपैथिक चिकित्सकों द्वारा कार्मिकों को कोविड-19 के बचाव से संबंधित जानकारी भी दी गई।
उत्तराखंड विधानसभा भवन में आज जिलाधिकारी के निर्देशन एवं जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में विधानसभा में स्थित होम्योपैथिक चिकित्सकों द्वारा विधानसभा परिसर में मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मचारियों, पीएसी जवानों सहित सभी कर्मीको का थर्मल स्कैनिंग कर स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान सभी को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए नियमित प्रयोग किए जाने वाले उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही होम्योपैथिक विभाग द्वारा सभी कर्मियों को भारत सरकार के आयुष मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुरूप शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु होम्योपैथिक दवाई भी वितरित की गई।
अवगत करा दें कि उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल के निर्देश पर विधानसभा परिसर को समय-समय पर सैनिटाइज करवाए जा रहा है।साथ ही एलोपैथिक, होम्योपैथिक विभाग के चिकित्सकों द्वारा विधानसभा में प्रवेश करने वाले सभी कर्मियों एवं आगंतुकों को सैनिटाइज करवाने एवं थर्मल स्कैनिंग जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में लगातार विधानसभा में स्थित स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 से बचाव के लिए सभी आवश्यक कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।श्री अग्रवाल ने विधानसभा में मौजूद सभी चिकित्सकों, सुरक्षा कर्मियों एवं सफाई कर्मियों का भी आभार व्यक्त किया है एवं सभी को सतर्कता रखते हुए कार्य करने की बात कही है। इस अवसर पर डॉ जे एल फिरमाल, डॉ एच एम त्रिपाठी, डॉ विनोद शर्मा, डॉ सतीश, फार्मेसिस्ट प्रवीण शर्मा, प्रदीप कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
नगर पालिका ने कराया एक्सपायरी कीटनाशक का छिड़काव, मुकदमा दर्ज
Mon Apr 27 , 2020
रुड़की। मंगलौर नगर पालिका की तरफ से इलाके में किये गये एक्सपायरी डेट की कीटनाशक दवाओं के छिड़काव का मामला गरमाया हुआ है। एक्सपायरी डेट की कीटनाशक दवाओं के छिड़काव को लेकर मंगलौर के सभासदों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से शिकायत की थी। मंगलौर सेक्टर मजिस्ट्रेट की तरफ से मामले की […]

You May Like
-
“समय” की समझ बिना विकास व आदर्श समाज असंभव
Pahado Ki Goonj December 15, 2022


