रूड़की।सुल्तानपुर गांव के निवासी एक किशोर के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। बताया जा रहा है किशोर एक अक्टूबर को घर से नाराज होकर कहीं चला गया था। काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल पाया है।
सुल्तानपुर निवासी सलीम ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका 15 वर्षीय बेटा वसीम एक अक्टूबर से लापता है। एक अक्टूबर की शाम को सलीम नाराज होकर घर से चला गया था। तब से वापस लौटकर नहीं आया. उन्होंने क्षेत्र में आसपास, अपने जान पहचान और नाते रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की लेकिन वसीम का कोई पता नहीं चला पाया है। पीड़ित ने पुलिस से अपने बेटे की जल्द तलाश करने की गुहार लगाई है। लक्सर कोतवाली में तैनात एसएसआई अंकुर शर्मा ने बताया कि सलीम की तहरीर पर उनके पुत्र की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस किशोर की खोजबीन के प्रयास कर रही है। सिडकुल थाना क्षेत्र से भी लोगों के लापता होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सिडकुल पुलिस ने जहां एक और 15 वर्षीय किशोरी की गुमशुदगी दर्ज की है तो वहीं एक बुजुर्ग महिला के लापता होने का मामला भी दर्ज किया गया है।
हिमस्खलनः 14 पर्वतारोहियों को किया रेस्क्यू, 20 अन्य की तलाश जारी
Wed Oct 5 , 2022
उत्तरकाशी। सीमांत जनपद उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा 2 पर्वत चोटी के पास हिमस्खलन की चपेट में आए 41 पर्वतारोहियों में से 14 को बचाया गया। वहीं एसडीआरएफ और आईटीबीपी की टीम रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है। 20 अन्य पर्वतारोहियों को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। उत्तरकाशी […]

You May Like
-
मोटर व्हीकल एक्ट के खिलाफ सड़कों पर बैलगाड़ी लेकर प्रदर्शन
Pahado Ki Goonj September 16, 2019

