HTML tutorial
HTML tutorial

स्वामी सानंद (प्रोफेसर जी.डी.अग्रवाल ) का निधन

Pahado Ki Goonj

केंद्र सरकार की माँ गँगा को लेकर वादा खिलाफी के विरोध में तथा गंगा एक्ट की मांग को लेकर अनशनरत स्वामी सानंद (श्री जी.डी.अग्रवाल जी) का ऋषिकेश एम्स में निधन हो गया है।

ज्ञातव्य जो कि गंगा पर निर्माणाधीन जलविद्युत परियोजनाओं को बंद करने, प्रस्तावित परियोजनाओं को निरस्त करने और कोई भी नई परियोजना स्वीकृत न करने समेत वर्ष 2012 में तैयार किए ड्राफ्ट पर गंगा एक्ट बनाने की मांग को लेकर स्वामी सानंद गत 22 जून से तप कर रहे थे।

 

गंगा रक्षा के लिए गत 22 जून से मातृसदन आश्रम में तपस्यारत स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद ने 09अक्टूबर 18से जल का भी त्याग कर दिया था। कल बुधवार को प्रशासन ने उन्हें ऋषिकेश एम्स में भर्ती करा दिया था जहाँ आज दोपहर उनका निधन हो गया।

निगमा नंद की तरह सानंद को मार डाला
मातृ सदन के अध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती महाराज ने पुलिस प्रसाशन पर सदानंद की भी हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने कहा जिस तरह शिष्य ब्रह्मचारी की हत्या की गई उसी तरह स्वामी सानंद की भी हत्या हुई

Next Post

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा 06 जनवरी 2019 को होनी है

देहरादून,  प्रधानाचार्य सैनिक स्कूल घोड़ाखाल, नैनीताल ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि शिक्षा सत्र 2019-2020 में कक्षा 6 की 6 सीट तथा कक्षा 9 बी 30 सीटों हेतु अखिल भारतीय स्कूल प्रवेश परीक्षा जो कि 06 जनवरी 2019 को होनी है कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आयु […]

You May Like