HTML tutorial
HTML tutorial

उत्तरकाशी – सूरी गांव में आयोजित किया गया बहुउद्देश्यीय शिविर ।

Pahado Ki Goonj

सूरी गांव में आयोजित किया गया बहुउद्देश्यीय शिविर ।

उत्तरकाशी । ब्यूरो ।

मंगलवार को चिन्यालीसौड़ प्रखंड के सूरी गांव में सीडीओ गौरव कुमार की अध्यक्षता में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 46 शिकायतें एवं समस्याएं दर्ज हुई जिसमें अधिकांश समस्याओं एवं शिकायतों का निस्तारण जिला स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में निस्तारण किया गया। सीडीओ ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन शिकायतों एवं समस्याओं का निस्तारण शिविर में नही हुआ है। उनका निस्तारण एक पक्ष अर्थात 15 दिन के भीतर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। साथ ही निस्तारण की सूचना सम्बंधित शिकायतकर्ता को भी देने के निर्देश दिए।
शिविर में ग्राम प्रधान तराकोट ने जुंणगा से तराकोट सड़क मार्ग का डामरीकरण कराने की मांग की। तराकोट सूरी में बिजली लाइन की मरम्मत कराने एवं बदालटा से 11 केवी लाइन से जोड़ने की मांग की गई। पीएमजीएसवाई विभाग से सड़क मार्ग के निर्माण में आई कृषि खेती का मुआवजा दिलाने की मांग की गई। सुनारखोला में सिचाईं नहर की मरम्मत कार्य करने एवं जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए घेरबाड़ निर्माण कराने की मांग की गई। जिस पर सीडीओ ने जंगली जानवरों से फसलों को बचाने के लिए घेरबाड़ लगाने के निर्देश बीडीओ को दिए। बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश एसडीओ विद्युत को दिए। एसडीओ चिन्यालीसौड़ द्वारा बताया गया कि सूरी,दारगड़,तराकोट,उपरिकोट में बिजली लाइन सुधारीकरण के कार्य के टेंडर हो गए है इसी माह से कार्य शुरू हो जाएगा। क्षेत्र की मुख्य सड़क मार्ग पर निर्माणाधीन पुल में हो रहे घटिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की। जिस पर सीडीओ ने पीएमजीएसवाई ब्रीडकुल को पुल की थर्ड पार्टी जांच के लिए पुल की ड्रॉइंग तीन दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। राजबीर सिंह रावत द्वारा सूरी में तैनात शिक्षक अतर सिंह पंवार विद्यालय में अनुपस्थित रहने की शिकायत की गई तथा गणित विषय के शिक्षक की मांग की गई। सीडीओ ने अनुपस्थित या मेडिकल पर रहने वाले शिक्षक का सीआरएस की फाइल प्रस्तुत करने के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिए। साथ ही हाईस्कूल कक्षा में गणित के अध्यापक की 10 दिन के भीतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बचन लाल अन्य ने शिकायत कि मोरगी गांव के रास्ते मे ट्रांसफर लगाया गया है। मुख्य मार्ग होने के कारण है यहां खतरा बना हुआ है, ट्रांसफर शिफ्ट कराने एवं विद्युत पोल को बदलने की मांग की गई। साथ ही बागी तोक में जुलती बिजली लाइन को भी ठीक कराने की मांग की गई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने शिविर में आमजन को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने का आवाह्न किया। कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्र में शिविर लगने से ग्रामीणों को काफी राहत मिली है। कई समस्याओं का समाधान उनके द्वार पर ही हुआ है।
हुउद्देश्यीय शिविर में विभागों द्वारा विभागीय स्टॉल स्थापित कर सरकार की जनकल्याकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को प्रदान की गई।

शिविर में अध्यक्ष जिला पंचायत दीपक बिजल्वाण,कनिष्ठ प्रमुख चिन्यालीसौड़ उर्मिला रांगड़, ग्राम प्रधान सूरी जमना देवी,तराकोट मुलायम सिंह रावत,क्वाटा प्यारदेई,शीशपाल रमोला,एसडीएम डुंडा मीनाक्षी पटवाल,सीएचओ डॉ रजनीश सिंह,जिला पूर्ति अधिकारी संतोष भट्ट,जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी,एसडीओ आरएल रतूड़ी, सहित अन्य अधिकारी एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

Next Post

आज का हिन्दू पंचांग-ज्योतिषाचार्य पंडित वीरेन्द्र प्रसाद पैन्यूली

देहरादून पहाडोंकीगूँज,जय बदरीविशाल  भैरव अष्टमी की देश वासियों को हैरड्स *⛅दिनांक – 16 नवम्बर 2022* *⛅दिन – बुधवार* *⛅विक्रम संवत् – 2079* *⛅शक संवत् – 1944* *⛅अयन – दक्षिणायन* *⛅ऋतु – हेमंत* *⛅मास – मार्गशीर्ष ( गुजरात एवं महाराष्ट्र में कार्तिक मास )* *⛅पक्ष – कृष्ण* *⛅तिथि – अष्टमी सुबह […]

You May Like