HTML tutorial
HTML tutorial

शराब पर कोविड टैक्स लगाने व पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी को राज्य कैबिनेट ने दी मंजूरी

Pahado Ki Goonj
देहरादून। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में शराब पर कोविड टैक्स और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा करने की मोहर लगा दी है। वहीं, बाहरी राज्यों से लोगों को हरिद्वार में अस्थि विसर्जन की अनुमति मिलेगी। अस्थि विसर्जन करने के लिए अधिकतम दो लोग ही आ सकते हैं।
प्रदेश सरकार ने माली हालत सुधारने के लिए आज हुई कैबिनेट बैठक में अहम फैसला लिया है। दिल्ली की ही तरह उत्तराखंड में भी सरकार ने शराब पर कोविड टैक्स लगाया गया है। यही नहीं, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी इजाफा किए हैं। आमदनी ठप होने से प्रदेश सरकार की मुश्किलें बढ़ गई थीं। अब इन मुश्किलों से पार पाने के तरीके ढूंढे गए हैं। आमदनी में इजाफा नहीं हुआ तो विकास कार्य, निर्माण कार्य तो दूर की बात कर्मचारियों को वेतन देने के लाले पड़ सकते हैं। दरअसल, राजस्व प्राप्त करने के लिहाज से अप्रैल का महीना तकरीबन सूखा गुजरा है। मई महीने में स्थिति में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद कम ही है। कैबिनेट बैठक में शराब पर 20 से 200 रुपये की बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है, जबकि विदेश से लाई जाने वाली शराब पर 475 रुपये और देशी पर 20 रुपये प्रति बोतल की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, पेट्रोल पर 2 रुपये और डीजल पर एक रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।
Next Post

युवती ने दुष्कर्म के मामले में शांतिकुंज के चिकित्सक और उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया 

हरिद्वार। छत्तीसगढ़ की एक युवती ने दुष्कर्म के मामले में शांतिकुंज के चिकित्सक और उनकी पत्नी के खिलाफ दिल्ली के विवेक विहार थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद अब इस मामले की जांच हरिद्वार कोतवाली पुलिस करेगी। जानकारी के अनुसार, दिल्ली में दर्ज हुई जीरो […]

You May Like