सोनू मीर बने उत्तरकाशी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष ।
बड़कोट। (मदनपैन्यूली ) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सोनू मीर को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के उत्तरकाशी जिला अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सोनू मीर को उत्तरकाशी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने भरोसा जताया है कि सोनू मीर जिले में संगठन को मजबूत प्रदान करने का कार्य करेंगे। साथ ही जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर सोनू मीर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन एवं उत्तरकाशी जिला अध्यक्ष रमेश चौहान सहित प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे, तथा अपनी पूरी ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
यमुना जल कलश पद यात्रा बडकोट पहुँचने पर हुआ भब्य स्वागत ।
Mon Mar 22 , 2021
यमुना जल कलश यात्रा बडकोट पहुँचने पर हुआ भब्य स्वागत । बडकोट – (मदनपैन्यूली ) अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित परिषद के सरंक्षक महेश पाठक और उनके पुत्र रणजीत पाठक की ओर से खरसाली से वृंदावन तक यमुना जल कलश यात्रा कि शुरुआत की गई , जिसका उद्देश्य यमुना जी […]

You May Like
-
तीन मामलों पर ध्यान केंद्रित करेंगे डोनाल्ड ट्रंप
Pahado Ki Goonj September 16, 2017
-
एचआईवी पर जन-जागरूकता जरूरी: मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र
Pahado Ki Goonj September 5, 2019