HTML tutorial
HTML tutorial

सिद्धबली दर्शन को निकले तीन किशोरों के शव मिलने से हड़कंप

Pahado Ki Goonj

कोटद्वार। घर से सिद्धबली के दर्शन करने की बात कहकर निकले दुगड्डा राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर 5 वें मील के पास तीन लापता किशोरों के शव मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पहंुची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। पूरे मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार कोटद्वार गोविंद नगर निवासी तीन किशोर 9 सितंबर की सुबह घर से दो पहिया वाहन से निकले थे। कुंभीचौड़ क्षेत्र में इन तीनों को स्कूटी पर जाते देखा गया था। लेकिन, शाम तक किशोर घर वापस नहीं लौटे. घर ना लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। पुलिस ने भी क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज खंगाल तीनों किशोरों की तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन परिजनों और पुलिस को किशोरों को ढूंढने में सफलता नहीं मिल सकी थी। सोमवार सुबह दोपहिया वाहन सड़क के नीचे पड़ा मिला। घटना के बाद परिजनों ने अपहरण के बाद हत्या की आंशका जताई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया में यह घटना सड़क दुघर्टना लग रही है। पुलिस ने तीनों किशोरों के शवों को कब्जे में लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक शेखर सुयाल ने कहा कि मामला हादसा प्रतीक हो रहा है। मामले की पूरी तरह से पड़ताल की जा रही है।

Next Post

सीएम धामी ने किया दून मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण

देहरादून। मंगलवार को अचानक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दून मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अस्पताल के तमाम अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने वहां भर्ती मरीजों से बातचीत भी की और चिकित्सकों से मरीजों का हालचाल भी जाना। सबसे पहले पुष्कर धामी इमरजेंसी […]

You May Like