
शिक्षक दिवस पर उत्तरकाशी में शिक्षकों का सम्मान, बड़कोट से कलेक्ट्रेट तक दिखा गुरुजनों के प्रति सम्मान का भाव ।
उत्तरकाशी/बड़कोट। शिक्षक दिवस के अवसर पर जनपद उत्तरकाशी में गुरुजनों के सम्मान को लेकर विशेष आयोजन हुए। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) बड़कोट में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, वहीं जिला कलेक्ट्रेट स्थित ऑडिटोरियम हॉल में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान की पहल पर जनपद के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। दोनों आयोजनों में शिक्षकों के राष्ट्र निर्माण और समाज को दिशा देने में दिए जा रहे अमूल्य योगदान को सराहा गया।
जिला कलेक्ट्रेट के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विधायक ने कहा कि शिक्षक समाज की मजबूत नींव हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने पर विशेष जोर देने की बात कही।
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक गणों ने विधायक सुरेश चौहान की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व और सम्मान का अवसर है। शिक्षकों ने कहा कि जनप्रतिनिधि द्वारा इस प्रकार सभी शिक्षकों को एक मंच पर सम्मानित किया जाना एक प्रेरणादायक पहल है। उन्होंने इसके लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।
मुख्य वक्ता जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने भी सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि गुरुजनों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणादायक संदेश है। उन्होंने विधायक सुरेश चौहान की पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों के सम्मान की यह परंपरा आगे भी जारी रहनी चाहिए।
डायट बड़कोट में भी हुआ उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान
इधर, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) बड़कोट में आयोजित शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण और समाज को दिशा देने में शिक्षकों के योगदान को याद किया गया। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित कर उनके समर्पण और सेवाओं की सराहना की गई।
कार्यक्रम में श्रीमती प्रमिला, भागेन्द्र नेगी, राकेश कोहली, जगरनाथ बिजलवान, जय सिंह महंत, सुरेश भंडारी, महेंद्र पंवार, शशि मटूड़ा, नवीन राणा, प्रेमवती शाह, विजेंद्र विश्वकर्मा, नरेश रावत, देवेंद्र कुमार, मिर्चु लाल, रविंद्र सिंह, प्रमिला रावत, शांति प्रसाद, सुरेंद्र कुमार चौहान, ऋतंभरा सेमवाल और बृजेश कुमार मिश्र को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर चौहान,डायट प्राचार्य संजीव जोशी, खंड शिक्षा अधिकारी नौगांव सौरव पांडे सहित शिक्षक, छात्र-छात्राएं और पत्रकार मौजूद रहे।
वहीं जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजीव बहुगुणा, भटवाड़ी मंडल अध्यक्ष मनोजेन्द्र रावत, बरसाली मंडल अध्यक्ष रजनेश चौहान, भागीरथी मंडल अध्यक्ष राजेश राणा, जिला पंचायत सदस्य हीरा लाल, खंड शिक्षा अधिकारी अमोली, डॉ. चंडी प्रसाद भट्ट, मनोज चौहान, सुरेश भंडारी, अतर राणा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शिक्षक दिवस पर जनपद में आयोजित इन सम्मान समारोहों ने यह संदेश दिया कि गुरुजनों का सम्मान केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के प्रति सम्मान है।

