HTML tutorial
HTML tutorial

टपकेश्वर में शारदीय नवरात्रि पूजा अनुष्ठान सम्पन्न

Pahado Ki Goonj

देहरादून। विश्व शांति, भारत पुनः विश्व गुरु पद पर आसीन हो, नारी नारायणी पद पर सुशोभित हो, देश के चहुंमुखी विकास, देवभूमि उत्तराखंड की सुख शांति और समृद्धि की मंगल कामना के साथ आज माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव देहरादून में चल रहे विशेष शारदीय नवरात्रि पूजा अनुष्ठान की वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि विधान के साथ पूर्णाहुति दी गई।
इस अवसर पर विशेष कन्या पूजन, भजन कीर्तन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी ने नारी तू नारायणी अभियान के अन्तर्गत नारी को दया, ममता, संस्कृति और संस्कारों की खान बताया और कहा कि नारी शक्ति और युवा शक्ति संस्कृति और संस्कारों द्वारा मिलकर ही भारत को पुनः विश्वगुरु के पद पर आसीन कर सकते हैं। आज के कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी, नीरज अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, पंडित जनार्दन नौटियाल,गीता जोशी, संतोष, भुवन शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।

Next Post

एशियाई ब्लाइंड फुटबॉल चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने दिखाई अपना हुनर

देहरादून। 28 सितम्बर से 7 अक्टूबर 2019 तक थाईलैंड के शहर पटाया में सम्पन्न हुई इब्सा एशियाई ब्लाइंड फुटबॉल में भारतीय टीम ने भी हिस्सा लिया। एशियाई ब्लाइंड फुटबॉल चैंपियनशिप का यह पाँचवाँ संस्करण था, जिसमें भारत दूसरी बार प्रतिभाग कर रहा था। इससे पूर्व 2015 में जापान के टोक्यो […]

You May Like