देहरादून। राजधानी दून के प्रेमनगर के धौलास इलाके में एक घर में महिला और नौकर के शव मिले हैं। महिला का नाम उन्नति बताया जा रहा है। मृतक महिला की उम्र करीब 55 साल बताई जा रही है। साथ ही मृतक नौकर श्याम की उम्र 50 वर्ष है। दोनों के शव लहूलुहान अवस्था में मिले हैं। दोनों की हत्या की गयी है। मृतका उन्नति शर्मा के पति का नाम संदीप बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची ।मौके पर एफएसएल की टीम भी है। बताया जा रहा है कि उन्नति के पति पिछले 40 साल विदेश में रहे हैं। संदीप हालिया दिनों में वापस लौटे हैं। एसएसपी और एसपी सिटी भी मौके पर हैं। घटना प्रेमनगर थानाक्षेत्र की है। मौके पर पुलिस की तफतीश जारी है। हत्या की वारदात को किसने और क्यों अन्जाम दिया। इसकी पड़ताल की जा रही है।
सीएम ने किया उत्तराखंड के जु-जित्सु खिलाड़ियों को सम्मानित
Wed Sep 29 , 2021
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में आबू धाबी में आयोजित पांचवी एशियन जु-जित्सु प्रतियोगिता, पदक विजेता उत्तराखंड के जु-जित्सु खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने आगामी एशियन इंडोर एंड मार्शल आर्ट गेम्स तथा वर्ल्ड जु-जित्सु प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि […]

You May Like
-
नए साल पर पर्यटकों के लिए तैयार है कॉर्बेट पार्क
Pahado Ki Goonj December 18, 2020
-
चिन्याली सौड़ :- कार दुर्घटना में एक कि मौत ।
Pahado Ki Goonj February 27, 2020

