HTML tutorial
HTML tutorial

अवैध चरस की तस्करी करते पुलिस ने एक तस्कर को दबोचा ।

Pahado Ki Goonj

*अवैध चरस की तस्करी करते पुलिस ने एक तस्कर को दबोचा ।
उत्तरकाशी :-
आगामी लोक सभा चुनाव के मध्यनजर तथा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 को सफल बनाने के लिए अर्पण यदुवंशी, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी लगातार प्रयास रत हैं ।
चुनाव के दौरान अवैध व संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम हेतु जनपद में पुलिस द्वारा नाकों व संदिग्ध क्षेत्रों में लगातार चैकिंग की जा रही है, इसी क्रम में *पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, प्रशांत कुमार के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक मनेरी, प्रमोद उनियान व एसओजी प्रभारी प्रकाश राणा* के नेतृत्व में *कोतवाली मनेरी व एसओजी* की संयुक्त टीम द्वारा गत रात्रि को सूचना एकत्र कर चैकिंग अभियान चलाते हुये *गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भटवाडी से आगे बार्सू बैण्ड के पास नत्थी सिंह नाम के व्यक्ति को 832 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।*
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पुलिस द्वारा *उक्त व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली मनेरी पर NDPS Act की धारा में अभियोग पंजीकृत किया गया।* अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है, अभियुक्त को आज मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।

*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी* द्वारा बताया गया कि ड्रग्स फ्री देवभूमि-2025 व आगामी लोकसभा चुनाव के मध्यनजर पुलिस सतर्क है, पुलिस बैरियर व नाकों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया गया है साथ ही संदिग्ध क्षेत्रों/ व्यक्तियों की भी लगातार निगारानी की जा रही है। एसओजी व कोतवाली मनेरी की टीम को गत रात्रि मे नत्थी सिंह पुत्र स्व0 श्री पिरथी सिंह निवासी ग्राम कुंज्जन, तह0 भटवाड़ी, उत्तरकाशी, उम्र 48 वर्ष को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों की उत्तरकाशी पुलिस लगातार निगरानी कर रही है, दोषी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा।
बरामद माल-* 832 ग्राम अवैध चरस (कीमत करीब- 1.6 लाख रु0)बतायी जा रही हैं
पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 निखिल देव चौधरी
2. हे0कानि0 जयवीर सिंह
3. एसओजी टीम ।

Next Post

प्रदेश में शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य प्राप्त करना है डा धन सिंह रावत

स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश – कहा, प्रत्येक नागरिक को आयुष्मान की निशुल्क उपचार की सुविधा महैया कराया जाना जरूरीदेहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण कार्यालय में आज प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने आयुष्मान योजना की समीक्षा […]

You May Like