देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले पोस्टर और होर्डिंग वार शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी ने कर्नल अजय कोठियाल को सीएम का चेहरा घोषित कर दिया है। इसके बाद आप ने शहर भर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कर्नल कोठियाल के साथ कंबाइंड होर्डिंग लगाए हैं। जिसमें लिखा गया है कि उत्तराखंड का सीएम कौन हो- देशभक्ति फौजी या नेता पुष्करधामी. जिस पर अब हंगामा शुरू हो गया है। पुष्कर धामी सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस पोस्टर को लेकर अब देहरादून में आप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। बताया जा रहा है कि बिजली के खंभों और शहर में लगी स्ट्रीट लाइटों के खम्बों पर आम आदमी पार्टी ने होर्डिंग पोस्टर लगाये हैं। जिनके चलते बिजली विभाग और नगर निगम के अधिकारीयों ने थाना राजपुर, कोतवाली शहर और नेहरू कालोनी में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया है।
इस पर सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल का कहना है, कि सीएम पुष्कर धामी खुद एक सैनिक के बेटे हैं। बावजूद इसके सब जानते हैं कि किसकी क्या प्रासंगिकता है। उनियाल ने कहा कि ये आम आदमी पार्टी की घिनौनी मानसिकता है। वहीं सरकार के प्रवक्ता का कहना है कि पोस्टर से सीएम की छवि खराब हो रही है जिसके आरोप में उनके खिलाफ़ मामला दर्ज कराया जा रहा है।वहीं, मामले में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व सीएम पद के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल का कहना है कि ये सब राजनैतिक षड्यंत्र उनके खिलाफ सत्ताधारी बीजेपी ने रचाया है। आम आदमी पार्टी से अब बीजेपी की ये बौखलाहट है। क्योंकि बिजली के खम्बों पर कई राजनैतिक पार्टियों के शुभकामना संदेश लगे हैं तो आज तक क्यों किसी पर कार्रवाई नहीं हुई। जहां तक रहा सीएम की छवि खराब का मामला वो आने वाला वक्त ही बताएगा। चुनाव में जनता तय करेगी कि किसकी छवि कैसी है।
उत्तराखंड में पांच माह बाद 23 से खुलेंगे इंजीनियरिंग कॉलेज
Sun Aug 22 , 2021
देहरादून। उत्तराखंड में यूटीयू से सम्बद्ध सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में आज सोमवार से विधिवत ऑफलाइन पठन पाठन शुरू हो जाएगा। अभी कॉलेज ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन पढ़ाई का भी विकल्प देंगे। तकनीकी शिक्षा विभाग ने गत सप्ताह जारी आदेश में यूटीयू से सम्बद्ध इंजीनियरिंग कॉलेजों में 23 अगस्त से […]
You May Like
-
चिन्यालीसौड़ पुल बनकर तैयार, धनुष जैसा आकार है आकर्षण केन्द्र टिहरी, उत्तरकाशी जिले के सीमा पर टिहरी झील के ऊपर बनाए जा रहे चिन्यालीसौड़ पुल का काम पूरा हो चुका है। अब 20 दिन बाद इस पुल को जनता को समर्पित किया जाएगा। फिलहाल पुल न होने की वजह से ग्रामीणों को 90 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। चिन्यालीसौड़ पुल। पुनर्वास विभाग देवीसौड़ में 162 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया गया है। साल 2007 में टिहरी झील बनने के कारण देवीसौड़ मोटर पुल डूब गया था। जिसके कारण चिन्यालीसौड़ के करीब 42 गांव माली, बादान, जोगत, तुल्याड़ा, भड़कोट, आदि का संपर्क तहसील मुख्यालय से टूट गया था। अब इस पुल के निर्माण के बाद अलग-थलग पड़े इन सभी 42 गांवों की राह आसान होगी। इन गांव के लोगों को तहसील मुख्यालय पहुंचने के लिए करीब 90 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। पढ़ें-ड्यूटी ज्वॉइन करने निकला था कुमाऊं रेजिमेंट का जवान, दो दिन बाद भी नहीं पहुंचा यूनिट बता दें कि देवीसौड़ में बन रहा पुल स्टील आर्च ब्रिज होगा जो दिचली-गमरी व टिहरी जनपद को जोड़ने वाला प्रदेश का सबसे बड़ा आर्च है
Pahado Ki Goonj June 29, 2018
-
पीहू नेगी और आन्या बिष्ट बैडमिंटन के फाइनल में पहुंचे
Pahado Ki Goonj January 12, 2018

