HTML tutorial
HTML tutorial

ऋषिकेश एम्स ने जारी की एडवाइजरी, मरीज और तीमारदार का होगा कोविड टेस्ट

Pahado Ki Goonj

देहरादून। ऋषिकेश एम्स ने मरीजों के तीमारदारों के लिए एडवाइजरी जारी किया है। एम्स में जो भी मरीज आएगा उसके साथ एक ही तीमारदार के आने की अनुमति होगी। इसके साथ ही मरीज के साथ-साथ तीमारदार का भी कोविड टेस्ट किया जाएगा। कोविड टेस्ट नेगेटिव आने के बाद ही तीमारदार को मरीज के पास जाने की अनुमति दी जाएगी। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव को देखते ऋषिकेश एम्स ने एडवाइजरी जारी करते हुए पेशेंट के साथ एक ही तीमारदार को आने की अनुमति दी है। ताकि, एम्स में अनावश्यक भीड़ ने बढ़े। एम्स प्रशासन ने निर्देश जारी किया है कि मरीज के साथ आने वाले तीमारदार का भी मरीज के साथ कोविड टेस्ट किया जाएगा। जिसके बाद दोनों की रिपोर्ट आने तक दोनों को अलग-अलग कमरों में रखा जाएगा। तीमारदार और मरीज की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद दोनों को साथ रहने अनुमति दी जाती है। जिसके बाद तीमारदार मरीज की देखभाल कर सकता है। हॉस्पिटल अफेयर्स डीन डॉ यू बी मिश्रा ने बताया कि एम्स में जब कोई मरीज आता है तो उसके साथ एक ही तीमारदार के आने की अनुमति होती है. ऐसी पॉलिसी एम्स द्वारा बनाई गई है। मरीज को भर्ती करते समय तीमारदार और मरीज का कोविड टेस्ट किया जाएगा। टेस्ट रिपोर्ट आने तक दोनों को अलग सेपरेट रूम रखा जाता है. रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद तीमारदार और मरीज को साथ रहने की अनुमति दी जाती है।

Next Post

देश में 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, कंटेनमेंट जोन में कोई राहत नहीं

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने ने लॉकडाउन को विस्तार देते हुए इसके चैथे चरण का एलान कर दिया है। अब देश में लॉकडाउन 31 मई तक लागू रहेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। बता दें कि देश में लॉकडाउन 25 मार्च को शुरू हुआ […]

You May Like