HTML tutorial
HTML tutorial

राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम के तहत जनपद स्तरीय लोकनृत्य रोलप्ले एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन ।

Pahado Ki Goonj

जनपद स्तरीय लोक नृत्य, रोलप्ले एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन।                             बड़कोट :-  (मदन पैन्यूली )                                राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम एनपीईपी 2019 के तहत जनपद  स्तरीय लोक नृत्य ,रोलप्ले एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बड़कोट में किया गया । जिसमें लोक नृत्य प्रतियोगिताओं में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गंगानी प्रथम एवं राजकीय इंटर कॉलेज  डुंडा  द्वितीय स्थान पर रहे ।  रोल प्ले में राजकीय इंटर कॉलेज डुंडा प्रथम एवं  राजकीय आदर्श बालिका विद्यालय बड़कोट ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । इसी प्रकार पोस्टर प्रतियोगिता में अंश कुमार राजकीय इंटर कॉलेज डुंडा प्रथम , गुलशन द्वितीय स्थान पर रहे एवं कुमारी काजल कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गंगनानी तृतीय स्थान पर रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ सुबोध बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। निर्णायक की भूमिका में  के०डी० रतूड़ी , बी०के०मिश्रा एवं  रविंद्र राणा ने निभाई । कार्यक्रम के समन्वयक प्रवक्ता शांति रतूड़ी ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन उमेश ध्यानी जी ने किया इस अवसर पर विभिन्न विकास खंडों से आए मार्गदर्शक शिक्षक एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे ।

Next Post

सोमवार को दुर्लभ खगोलीय घटनाः सुर्य के सामने से गुजरेगा बुधग्रह

नैनीताल। सोमवार को दुर्लभ खगोलीय घटना में बुध ग्रह सूर्य के मध्य क्षेत्र से होकर गुजरेगा। बुध के अच्छादन यानी मरकरी ट्रांजिट की यह घटना भारत से लगे महासागरों से देखी जा सकेगी। सोमवार की शाम 6.04 बजे से यह शुरू होगी। आर्यभटट् प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) के खगोल […]

You May Like