प्रदेश के कई इलाकों में हुई बारिश,बदरीनाथ में गिरी बर्फ

Pahado Ki Goonj

देहरादून। प्रदेश में शुक्रवार देर रात अचानक मौसम ने करवट बदली और आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। जिससे शनिवार की सुबह मौसम सुहावना हो गया। राज्य के अन्य इलाकों में सुबह तक बारिश होने का सिलसिला जारी रहा। बारिश होने से कई दिनों से बढ़ रहे तापमान से कुछ राहत तो मिली, लेकिन फिर से धूप खिल गई। वहीं शनिवार सुबह बदरीनाथ धाम में बर्फबारी हुई है। जिससे निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है।
श्रीनगर में रात साढ़े तीन बजे बारिश शुरू हुई और करीब आधे घन्टे तक रही। इससे पहले आसमान साफ था। शनिवार की सुबह यहां बादल छाए रहे। कर्णप्रयाग, और टिहरी में रात से सुबह तक बारिश जारी रही।
उत्तरकाशी के बड़कोट में यमुनोत्री घाटी में भी मध्य रात्री से लगातार सुबह तक रिमझिम बारिश हुई।  वहीं अगले कुछ दिनों में भी तापमान में इजाफा होने के आसार हैं। इससे गर्मी बढ़ सकती है।

 

Next Post

माघ पूर्णिमा 2021ः गंगा स्नान के लिए रात में ही हरिद्वार पहुंचे लाखों श्रद्धालु

हरिद्वार। माघ पूर्णिमा स्नान पर हरिद्वार के गंगा घाटों पर भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार को कुम्भ साल का चैथा स्नान रहा। सभी स्नानों में सबसे अधिक भीड़ उमड़ी। इसकी वजह धार्मिक आस्था के साथ वीकेंड और तापमान बढ़ना भी बताया जा रहा है। शनिवार को होने वाले माघ पूर्णिमा स्नान […]

You May Like