नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीप अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने हाउडी मोदी कार्यक्रम में पीएम मोदी के भाषण पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऐसा कहा जा रहा है कि इस फैसले को इसलिए लिया गया ताकि जम्मू और कश्मीर के ष्विशेष हितोंष् को सुरक्षित किया जा सके। यह इस देश की विडंबना है। इस फैसले को लेकर अन्य जगहों पर खुशी मनाई जा रही है लेकिन राज्य (जम्मू-कश्मीर) के लोग ही इससे खुश नहीं हैं। जहां इसका फायदा होना सबसे ज्यादा होने की उम्मीद की जा रही है। इन सब के बीच बड़े उन्माद की मदद से इस पूरे निर्णय को सही साबित करने की कोशिश की जा रही है। गौरतलब है कि यह कोई पहली बार नहीं है कि जब महबूबा मुफ्ती ने अनुच्छेद 370 हटाने पर पीएम मोदी की आलोचना की हो। उन्होंने अनुच्छेद 370 हाटने से पहले कहा था कि जब बात जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे की हो तो भाजपा को आग से नहीं खेलना चाहिए। उन्होंने साथ ही चेतावनी दी कि अनुच्छेद 370 खत्म करना, राज्य की भारत से आजादी होगी. महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि यदि आप जम्मू कश्मीर को अनुच्छेद 370 से मुक्त करते हैं तो आप राज्य को देश से भी मुक्त करेंगे. मैंने कई बार कहा था कि अनुच्छेद 370 जम्मू कश्मीर को देश से जोड़ता है. जब आप इस सेतु को तोड़ते हैं, भारत राज्य पर अपनी वैधता भी खो देगा। वह कब्जा करने वाली ताकत बन जाएगा। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के घोषणा पत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रही थीं, जिसमें पार्टी ने अनुच्छेद 370 को खत्म करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था कि न समझोगे तो मिट जाओगे ऐ हिंदुस्तान वालों, तुम्हारी दास्तान तक भी न होगी दास्तानों में।
पीएम मोदी के बारे में क्या सोचता है भारतीय-अमेरिकी समुदाय
Mon Sep 23 , 2019
नई दिल्ली। अमेरिका में रह रहे भारतीय अमेरिकी समुदाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ‘हाउडी मोदीश् कार्यक्रम को संबोधित करने को लेकर बेहद उत्साहित रहे। समुदाय का मानना है कि यह कार्यक्रम दर्शाता है कि कश्मीर को लेकर भारत की नीति का अमेरिका समर्थन करता है। […]

You May Like
-
महाराष्ट्र की लड़ाई पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
Pahado Ki Goonj November 24, 2019
-
चार पेटी अवैध शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा
Pahado Ki Goonj September 26, 2019

