HTML tutorial

पेंशनधारकों के खातों में ‘धामी सरकार’ का तोहफा, 9.87 लाख लोगों को ₹146.32 करोड़ जारी ।

Pahado Ki Goonj

पेंशनधारकों के खातों में ‘धामी सरकार’ का तोहफा, 9.87 लाख लोगों को ₹146.32 करोड़ जारी ।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9 लाख 87 हजार 17 लाभार्थियों को जुलाई 2026 की पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया। सरकार ने कुल ₹146 करोड़ 32 लाख 50 हजार की धनराशि सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। पेंशन राशि का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सीधे खातों में हस्तांतरण किया जा रहा है, ताकि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
उन्होंने कहा कि बुजुर्ग माता-पिता, विधवा बहनों और दिव्यांगजनों को सम्मानपूर्वक और समय पर उनका अधिकार मिले, यही सरकार का संकल्प है। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने बताया कि जुलाई माह की पेंशन किश्त के तहत 9,87,017 लाभार्थियों को भुगतान किया गया है। इनमें ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) के करीब 2.15 लाख पेंशनर भी शामिल हैं, जिन्हें SNA स्पर्श नवीन प्रणाली के माध्यम से भुगतान किया जा रहा है।
किस योजना में कितने लाभार्थी?
वृद्धावस्था पेंशन: 6,15,628 लाभार्थी — ₹92.34 करोड़
विधवा पेंशन: 2,36,983 लाभार्थी — ₹35.54 करोड़
दिव्यांग पेंशन: 89,128 लाभार्थी — ₹13.36 करोड़
किसान पेंशन: 27,288 लाभार्थी — ₹3.20 करोड़
परित्यक्ता पेंशन: 8,284 लाभार्थी — ₹99.40 लाख
भरण-पोषण अनुदान: 7,383 लाभार्थी — ₹51.68 लाख
तीलू रौतेली पेंशन: 2,196 लाभार्थी — ₹26.35 लाख
बौना पेंशन: 127 लाभार्थी — ₹1.52 लाख
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना के साथ उत्तराखंड को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।
इस अवसर पर सचिव समाज कल्याण  श्रीधर बाबू अद्दांकी, निदेशक जनजाति कल्याण  संजय टोलिया, अपर सचिव  सुन्दरलाल सेमवाल, निदेशक  संजय कुमार, अपर निदेशक  योगेंद्र रावत, संयुक्त निदेशक  जी.आर. नौटियाल,  गोवर्धन सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

बिजपुर बैंड पर अनियंत्रित हुई टाटा सूमो, दो लोग बाल-बाल बचे ।

बिजपुर बैंड पर अनियंत्रित हुई टाटा सूमो, दो लोग बाल-बाल बचे । Lamgaon  लंबगांव-बिजपुर-पनियाला मोटर मार्ग पर शुक्रवार शाम करीब 7 बजे एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में वाहन सवार दो लोग बाल-बाल बच गए। दोनों को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार […]

You May Like