संवाददाता
देहरादून,24 मई। कोरोना से लड़ाई के लिए कोरोनिल किट लॉन्च करने के बाद एलोपैथिक दवाइयों को लेकर दिए बयान पर योग गुरु बाबा रामदेव एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इसी बीच उनके जयपुर में डेयरी उद्योग को संभाल रहे 57 वर्षीय सुनील बंसल का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है। बंसल जयपुर के राजस्थान अस्पताल में भर्ती थे.योगगुरु बाबा रामदेव की संस्था पतंजलि में डेयरी कारोबार के सीईओ सुनील बंसल को कोविड-19 संक्रमण होने पर जयपुर के राजस्थान अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन अस्पताल में उनकी लगातार तबीयत बिगड़ती रही। राजस्थान अस्पताल के संचालक डॉ. एसएस अग्रवाल से बात की तो उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि सुनील बंसल का इलाज अस्पताल में चल रहा था। 19 मई को तबीयत ज्यादा बिगड़ने से उनका निधन हो गया था। डॉक्टर अग्रवाल के मुताबिक फेफड़ों में इंफेक्शन बढ़ने के कारण सुनील बंसल का निधन हुआ। सुनील बंसल के कोरोना संक्रमण से निधन की पुष्टि उनके भाई तिजारावाला एसके ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी की है।
कांग्रेस ने रखा सांकेतिक उपवासःमहामारी के वक्त भी सरकार की गैरजिम्मेदाराना हरकतें
Mon May 24 , 2021
संवाददाता देहरादून,24 मई। उत्तराखण्ड कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने भाजपा सरकार के बुद्धि शुद्धि के लिए प्रदेश मुख्यालय में सांकेतिक उपवास रखकर अपना विरोध प्रकट किया। उपवास में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी शामिल हुए। कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि ब्लैक फंगस को […]

You May Like
-
रामकृष्ण बंजर खेत मे संजीवनी उगारहे हैं
Pahado Ki Goonj November 10, 2017


