HTML tutorial
HTML tutorial

श्री बदरीनाथ धाम एवं केदारनाथ धाम के पूजाओं की आन लाइन बुकिंग शुरू;सी ई ओ विजय प्रसाद थपलियाल

Pahado Ki Goonj

 

श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति

श्री बदरीनाथ धाम एवं केदारनाथ धाम के पूजाओं की आन लाइन बुकिंग शुरू।

देहरादून: 10 अप्रैल। आगामी यात्राकाल हेतु श्री बदरीनाथ धाम एवं श्री केदारनाथ धाम में होनेवाली पूजाओं की आन लाईन बुकिंग आज से मंदिर समिति की आधिकारिक वेबसाइट www. badrinath- kedarnath. gov. in पर शुरू हो गयी है। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति( बीकेटीसी) मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने यह जानकारी दी है।

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी ने बताया कि इस यात्रा वर्ष श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई तथा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को खुल रहे है। तीर्थयात्री मंदिर समिति की वेबसाइट से श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम में होनेवाली प्रातःकालीन, सांयकालीन, तथा लंबी अवधि की पूजाओं की बुकिंग 30 जून की अवधि तक के लिए बुक कर सकते है।पूजाओं हेतु शुल्क पूर्व की भांति रखा गया है। उसमें कोई भी बढ़ोतरी नही की गयी है।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने अवगत कराया है कि श्री बदरीनाथ धाम की पूजाओं में अभिषेक, महाभिषेक पूजा, वेदपाठ, गीता पाठ, विष्णुसहस्त्रनाम पूजा,चांदी आरती, स्वर्ण आरती, गीत गोविंद पाठ शयन आरती शामिल है।

इसी तरह भगवान केदारनाथ जी की पूआओं में रुद्राभिषेक पूजा,लघु रूद्राभिषेक महामृत्युंजय पाठ,षोडशोपचार पूजा, शायं कालीन आरती आदि शामिल है। बदरीनाथ तथा केदारनाथ धाम की आनलाइन पूजाओं के निर्धारित रेट मंदिर समिति की वेबसाइट पर देखे जा सकते है।

आज बृहस्पतिवार को मंदिर समिति द्वारा पूजाओं की बुकिंग शुरू करते श्रद्धालुओं ने वेबसाइट पर संपर्क शुरू कर दिया है। वेबसाइट पर अभी तक 93 पूजाएं आनलाइन बुक हुई है।
श्री बदरीनाथ हेतु कुल 32महाभिषेक तथा अभिषेक पूजा तथा केदारनाथ हेतु 61 षोडशोपचार पूजा बुक हुई है।
इंटरनेट कार्डिनेटर दीपेन्द्र रावत के अनुसार बदरीनाथ धाम हेतु तीस फीसदी तथा केदारनाथ हेतु बीस फीसदी पूजाये आनलाइन बुक हो रही है।

Next Post

जन्म-मृत्यु के चक्र का अन्त निवृत्ति मार्ग से ही सम्भव -'परमाराध्य' शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती '१००८'

  सं. २०८२ वि. चैत्र शुक्ल त्रयोदशी तदनुसार दिनाङ्क 10 अप्रैल 2025 ई. जन्म-मृत्यु के चक्र का अन्त निवृत्ति मार्ग से ही सम्भव -‘परमाराध्य’ शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती ‘१००८’ प्रवृत्ति और निवृत्ति दोनों प्रकार के धर्म हमारे शास्त्रों ने बताये हैं। संसार को आगे बढाने के लिए दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। […]

You May Like