HTML tutorial
HTML tutorial

शराब कांड में सोमवार सुबह एक और मौत

Pahado Ki Goonj

हरिद्वार। पथरी की जहरीली शराब कांड में अस्पताल में भर्ती सूखा सिंह (40) की सोमवार सुबह मौत हो गई। सूखा सिंह को रविवार को भर्ती कराया गया था। शराब पीने से अब तक 11 ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। सूखा सिंह शराब पीने से मरने वाले इश्मपाल का ही भाई था। इश्मपाल की शुक्रवार को शराब पीने से मौत हो गई थी। एक परिवार में जहरीली शराब से दो लोगों की मौत हो गई।
पथरी थाना क्षेत्र की शिवगढ़ ग्राम पंचायत में जहरीली शराब पीने से रविवार को तीन और ग्रामीण की मौत हो गई। शराब पीने से बीमार हुए दो ग्रामीणों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक सूखा सिंह की हालत नाजुक थी, जिसकी सोमवार को मौत हो गई। जहरीली शराब पीने से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि पुलिस प्रशासन का कहना है कि रविवार को दो लोगों की मौत ही शराब पीने से हुई है।
पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों की ओर से कच्ची शराब बांटी जा रही है। ऐथेनॉल की अत्यधिक मात्रा होने से शराब जहरीली है। शराब पीने से शिवगढ़ ग्राम पंचायत के फूलगढ़ और शिवगढ़ गांव में शुक्रवार को दो व शनिवार को पांच लोगों की मौत हो गई थी। चार ग्रामीणों को खून की उल्टियां होने से शनिवार रात और रविवार सुबह अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। रविवार सुबह तीन बजे रूप सिंह (35) पुत्र सोम सिंह निवासी शिवगढ़ को खून की उल्टी हुई और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुबह दस बजे रूप सिंह की मौत हो गई।

 

Next Post

सड़क हादसे में छात्र की मौत

देहरादून। सोमवार सुबह शमशेरगढ़ में ट्रैक्घ्टर ट्रॉली से टकराकर बुलेट सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 6 बजे के करीब तीन अलग-अलग बुलेट […]

You May Like