देहरादून। थाना लक्ष्मण झूला के अंतर्गत शुक्रवार की देर रात घट्टूगाड़ स्थित एक कैंप के शेफ की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।
लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में घट्टूगाड़ स्थित एक कैंप कर्मचारियों के साथ बगल में स्थित दूसरे कैंप कर्मचारियों और मालिकों का डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया था। इस मामले में शुक्रवार की देर रात कैंप के शेफ यशपाल नेगी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी।इस घटना में कैंप के तीन कर्मचारी घायल हुए थे। जिनका राजकीय चिकित्सालय में उपचार किया गया। इस मामले में मनोज सिंह पुत्र जगमोहन सिंह निवासी घट्टूगाड़ थाना लक्ष्मण झूला जनपद पौड़ी ने अपने कैंप के कर्मचारी यशपाल नेगी( 22 वर्ष ) की मारपीट कर हत्या करने के संबंध में थाना लक्ष्मण झूला में मुकदमा दर्ज कराया था।
थाना लक्ष्मण झूला के प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुवंर ने बताया कि रविवार को नामजद आरोपित अजय चौहान उर्फ अज्जू पुत्र ओम प्रकाश चौहान निवासी 91 चंद्रपुरी अंबाला कैंट हरियाणा हाल निवासी एकलव्य एडवेंचर कैंप थाना लक्ष्मण झूला जनपद पौड़ी गढ़वाल को एकलव्य एडवेंचर कैंप से गिरफ्तार किया गया। शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
चलती ट्रेन से टकरा कर मजदूर की मौत
Sun May 15 , 2022
देहरादून। कोतवाली ऋषिकेश के श्यामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत रविवार की सुबह हरिद्वार से ऋषिकेश आ रही एक ट्रेन से टकराकर नेपाली मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एम्स ऋषिकेश ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का […]

You May Like
-
वह रे देव भूमि की सरकार
Pahado Ki Goonj October 29, 2018


