HTML tutorial
HTML tutorial

प्रेक्षक राजीव रंजन ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र में विभिन्न व्यवस्थाओं से जुडे़ अधिकारियों से अभी तक की गई कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की

Pahado Ki Goonj

देहरादून, लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 को निर्विघ्न, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तैनात सामान्य प्रेक्षक राजीव रंजन ने आज राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र में विभिन्न व्यवस्थाओं से जुडे़ नोडल/सहायक नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर अभी तक सम्पन्न कराई जा चुकी व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन व्यवस्थाओं का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार किया जाना नितांत आवश्यक है, ताकि मतदान प्रतिशत् बढ सके इसके लिए स्वीप के नोडल अधिकारी को हाॅटवेलून, वाॅलपेन्टिंग एवं मतदान नारों के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इसके लिए फ्लैक्स एवं होर्डिंग्स व रैलियों का आयोजन किया जाय, उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों के बाहर बूथ से सम्बन्धित जानकारी भी अवश्य प्रदर्शित की जाय। उन्होंने कहा कि निर्वाचन को लोकतंत्र का महा त्यौहार के रूप में मनाया जायं उन्होंने विशेषकर दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के लिए मतदेय केन्द्र तक लाने एवं वापस ले जाने के साथ ही व्हीलचैयर एवं रैम्प की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाय। बैठक में आदर्श आचार संहिता की जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा कि निर्वाचन अधिसूचना जारी होने के पश्चात इसका परिपालन सुनिश्चित किया जाना है, इसके लिए होटल स्वामियों, वाहन स्वामियों एवं व्यवसायियों के साथ बैठकर कर आदर्श आचार संहिता की जानकारी भी दी जाय। उन्होंने शराब की अवैध तस्करी पर अंकुश लगाये जाने की भी वकालत की। बैठक में शस्त्रों को जमा कराये जाने की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी द्वारा बताया गया कि अभी तक 6544 लाईसेन्सधारकों द्वारा अपने असलहे जमा कराये जा चुके है। उन्होंने पुलिस अधिकारी को निर्देश दिये कि अपराधिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाय तथा गुण्डा एक्ट का परिपालन सुनिश्चित कराया जाय तथा ऐसे लोगों को जिला बदर करने की भी कार्यवाही की जाय। उन्होंने मतदान में भाग ले रहे मतदान कार्मिकों के द्वितीय रेण्डमाईजेशन के उपरान्त उन्हें तत्काल नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराकर उनका द्वितीय चरण का प्रशिक्षण यथा समय सम्पन्न करा लिया जाय साथ ही माईक्रोआब्र्जवरों व मास्टर टेªनरों की कार्यशाला भी तत्काल कराई जाय। बैठक में निर्वाचन सामग्री स्टेशनरी की व्यवस्था यथा समय पुख्ता करने के निर्देश भी दिये गये। उन्होंने निर्वाचन में तैनात जोनल, सैक्टर व मतदान कार्मिकों के लिए परिवहन व्यवस्था करने के निर्देश नोडल6 अधिकारी परिवहन को दिये। बैठक में पोस्टल बैलेट, सर्विस वोटर्स, सम्बन्धी सभी कार्य यथासमय पूरे कर लिए जायं। उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को समय रहते वोटर पर्ची उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये।
बैठक में जीपीएस टेªकिंग, IMEI, Dमाइनस, वेबकास्टिंग के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिये साथ ही सी-विजिल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता से करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने बैठक में उपस्थित नोडल अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर निर्वाचन कार्यों को अमलीजामा पहनाने को कहा। उन्होंने कहा कि पूर्ण पारदर्शिता से निर्वाचन कार्यों को पूर्ण करें इसके लिए राजनैतिक चर्चा को कतई हावी न होने दें। उन्होंने कहा कि ईवीएम के द्वितीय रेण्डमाइजेशन, कार्मिकों के प्रशिक्षण में सभी गतिविधियों की जानकारी उन्हे उपलब्ध कराई जाय। बैठक में नोडल/सहायक नोडल अधिकारियों द्वारा अभी तक उनके द्वारा किये गये कार्यों की जानकारी दी।
बैठक में नोडल अधिकारी कार्मिक /मुख्य विकास अधिकारी जी.एस रावत, नगर मजिस्टेªट अभिषेक रोहिला, नोडल अधिकारी प्रशिक्षण/ अपर जिलाधिकारी (वि/रा) बीर सिंह बुदियाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामजी शरण शर्मा, नोडल अधिकारी एम.सी.सी जी.एस गुणवन्त, नोडल अधिकारी एम.सी.एम.सी अरूण प्रताप सिंह, नोडल अधिकारी लेखा/मुख्य कोषाधिकारी नरेन्द्र सिंह, नोडल अधिकारी परिवहन विपिन कुमार, नोडल अधिकारी स्वीप शेखर नौटियाल समेत अन्य नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

Next Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा निर्वाचन के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को आवश्यक मेडिकल प्लान तैयार कराने के निर्देश दिये

 देहरादून,  जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एस.ए मुरूगेशन ने अवगत कराया है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 को शान्तिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जनपद अन्तर्गत मतदान कार्मिकों, जोनल, सेक्टर मजिस्टेªटों, सुरक्षा कार्मिकों आदि के लिए एक आवश्यक मेडिकल प्लान तैयार किये जाने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देहरादून को नोडल अधिकारी […]

You May Like