राष्ट्ररक्षकों ने एएमयू प्रकरण के विरोध में जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन जानिए सभी खबरें

Pahado Ki Goonj

 

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी संविधान व् दलित विरोधी : उमेश सेंगर

आगरा। हिन्दू जागरण जिला आगरा के तत्वधान में आज कलक्ट्रेट पर जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री हेतु एएमयू प्रकरण के विरोध में ज्ञापन दिया गया।

इस सन्दर्भ में श्रीमती उमेश सेंगर ने पत्रकरवार्ता में बताया कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हिंदू छात्र से मारपीट करने एवं तमंचे के बल पर पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगवाने के विरोध में हिंदू जागरण के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। अतः हिंदू जागरण जिला आगरा के राष्ट्र रक्षको ने मुख्यमंत्री योगी जी से निम्नलिखित मांग की गयी।
1. पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगवाने वालों के खिलाफ गंभीर देशद्रोही धाराओं में दोषियों के खिलाफ सख्त से सख़्त कार्यवाही होनी चाहिए।
2. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पूर्व में कई बार आतंकवादी गतिविधियों को खुफिया तंत्र ने पकड़ा है। अतः शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों का समय समय पर सत्यापन कराया जाए और उनके हॉस्टल की भी तलाशी कराई जाए, जिससे वहां राष्ट्र विरोधी शक्तियां एवं आतंकवाद ना पनप पाए।
3. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी भारत के कानून ( संविधान) की धज्जियां उड़ाकर दलित छात्रों को आरक्षण प्रदान नहीं कर रहा है। यह सीधे-सीधे कानून को चुनौती है। अतः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय द्वारा दलित छात्रों को आरक्षण के तहत प्रवेश और सुविधा देने का आदेश पारित करने की कृपा करें।
4. राजा महेंद्र प्रताप जी ने धर्मनिरपेक्ष शिक्षण संस्थान के लिए भूमि दान की थी, बाद में षड्यंत्र के तहत अ मु वि को एक धर्म विशेष का शिक्षण संस्थान बना दिया गया। अतः अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का नाम राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय होना चाहिए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान कुंवर जितेंद्र प्रताप सिंह, श्रीमती उमेश सेंगर, राजेश खुराना, पंकज जैन, रवि शंकर, रोहित, अरुण गोयल, वरुण, गगन सागर, रवि, हेमंत, नीरज शर्मा मयंक अग्रवाल, सोनू जैन, सनी, अमित जैन, रईस जैन, लखन गोला, ठाकुर, मनीष जैन निक्की जैन, संतोष जैन आदि राष्ट्र रक्षक मौजूद रहे।

आगेपढें

 बच्चों को अछे संस्कार  बनाने के लिए गलत व्यसनों को त्याग देना

चाहिए तब  कई पीढ़ियों में अच्छे संस्कार वान बच्चे तैयार होते हैं

अच्छे संस्कार वान बच्चे

 

सुसंस्कारित बालक

 

 

सफाई कर्मचारियों के रहनुमा का यूं चले जाना खुद को अनाथ महसूस करेगा सफाई कर्मचारी : विनोद इलाहाबादी

आगरा। नगर निगम आगरा में पूर्व मुख्यमंत्री व रक्षा मंत्री रहे समाजवादी पार्टी के वयोवृद्ध नेता धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव के निधन पर आज़ नगर निगम पर 2 मिनट का शोक रखकर श्रद्धांजलि देकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई।

उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष की एक महत्वपूर्ण हस्ती रहे हैं तथा एक राजनेता तथा मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने वाल्मीकि जयंती की प्रदेश में छुट्टी घोषित की, उसके बाद एक लाख स्थाई सफाई कर्मचारियों की भर्ती के निर्देश दिए बाद उस सरकार के नगर विकास मंत्री आजम खान ने उस स्थाई भर्ती को संविदा में परिवर्तित कर दिया और पूरे प्रदेश में लगभग 65 हजार संविदा सफाई कर्मचारियों की भर्ती पूरे प्रदेश में हुई। जिससे सभी जाति धर्म के लोगों ने आवेदन किया मगर उसमें ज्यादातर सफाई कर्मचारी परिवार के लोगों को मौका मिला और आज सभी सफाई कर्मचारियों के बच्चे उसी रोजगार से पल पढ़ रहे हैं। इतना ही नहीं जब दूसरी बार मुख्यमंत्री बने तो महिला सफाई महिलाओं को प्रातः 6 बजे अपनी नोकरी पर आने के बजाय उनको दो घंटे देरी 8 बजे नोकरी पर आने के आदेश दिए। जिससे वह अपने छोटे बच्चों को तैयार कर स्कूल भेज सकें और उन्होंने हमेशा अपनी रसोईघर में भोजन बनाने के लिए वाल्मीकि समाज की महिला पुरुष को रखा। वह ज़रा सा भी भेदभाव नहीं करते थे। वाल्मीकि समाज से 2012 में अखिलेश यादव की जगह अगर मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री बने होते तो आज़ संविदा सफाई कर्मचारी स्थाई हो गये होते। आज मुलायम सिंह यादव के निधन से सफाई कर्मचारी अपने आप को अनाथ सा महसूस कर रहा है। आज सफाई कर्मचारियों का रहनुमा चला गया सभी सफाई कर्मचारियों ने अपनी नम आंखों से मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं राकेश चौधरी ने शोक सभा में सभी कर्मचारियों को दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने एवं उनके परिजनों को इस असीम दुःख से उबरने के लिए शक्ति एवं धैर्य प्रदान करने के लिए कहा सभी ने शोक संवेदना व्यक्त किया।

शोक सभा में हरीबाबू वाल्मीकि राकेश चौधरी रंजीत सिंह नरवार विकास पाठक अमित नरवार अनिल राजौरिया मनीष वाल्मीकि सुमित चौहान रोहित लवानिया कुलदीप गौहर शरद थनवार अरुण इलाहाबादी राजेश चौहान रोबिन इलाहाबादी कुलदीप चौधरी आकाशदीप चौहान रेशम सिंह चाहर विनोद सिद्धार्थ ह्रतिक इलाहाबादी अवधेश उपाध्याय राजेश चौहान यमुना पार विशाल चौधरी कान्हा ठाकुर रवि यादव आदि कर्मचारी मौजूद रहें।

आगेपढें

 एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग में प्रिल्यूड को मिला द्वितीय स्थान : डॉ सुशील गुप्ता

आगरा/नई दिल्ली। एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2022 – 23 द्वारा आगरा में प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल को द्वितीय स्थान प्रदान किया गया है। एजुकेशन वर्ल्ड दुनिया का सबसे विस्तृत स्कूल रैंकिंग सर्वेक्षण है। यह सम्मान विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता व निदेशिका श्रीमती सुनीता गुप्ता ने 11 अक्टूबर, 2022 को द लीला पैलेस, नई दिल्ली में प्राप्त किया।

Next Post

बड़ी खबर- आज धामी सरकार की कैबिनेट बैठक सचिवालय में होगी

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की बैठक प्रातः 11:00 बजे सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन स्थित वीर चंद्र गढ़वाली सभागार में आयोजित की गई है। माना जा रहा है कि इसमें कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होगी और कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे।सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड […]

You May Like