HTML tutorial

नशे में बस चलाते चालक पर कार्रवाई, 28 तीर्थयात्री सुरक्षित ।

Pahado Ki Goonj

नशे में बस चलाते चालक पर कार्रवाई, 28 तीर्थयात्री सुरक्षित
उत्तरकाशी, बड़कोट।

चारधाम यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उत्तरकाशी पुलिस लगातार सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में यात्रा मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में मंगलवार को यमुनोत्री हाईवे पर ओरछा बैण्ड के पास यातायात पुलिस टीम ने हरिद्वार से यमुनोत्री जा रही एक बस (UK 14PA 7997) को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान बस चालक नशे की हालत में पाया गया।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चालक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया और बस को सीज कर दिया। बस में सवार राजस्थान के 28 तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने ट्रेवल एजेंसी से समन्वय कर उनके लिए वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था कराई, जिससे उनकी यात्रा बिना बाधा जारी रह सकी।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Next Post

दून के पुलिस कप्तान ने किए 54 इंस्पेक्टरों व दरोगाओं के तबादले

दून के पुलिस कप्तान ने किए 54 इंस्पेक्टरों व दरोगाओं के तबादले कमल कुमार लुण्डी बनें डोईवाला के कोतवाल देहरादून। एसएसपी ने 54 इंस्पेक्टरों व दरोगाओं के तबादले करते हुए कमल कुमार लुण्ठी को डोईवाला कोतवाल का कार्यभार सौंपा। सभी को तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश […]

You May Like