नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली जागरूकता रैली।

Pahado Ki Goonj

नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली जागरूकता रैली :-

पुरोला :-    मदनपैन्यूली                                     स्वर्गीय बरफिया लाल जुवांठा स्मारक पर एक जनसभा आयोजित कर  भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने  नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में  नगर क्षेत्र में  जागरूकता रैली निकाली, जिसमें स्थानीय लोगों को सीएए और एनआरसी अधिनियम के महत्व की जानकारी दी। नगर पंचायत पुरोला में  भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश चौहान एवं पुरोला मंडल अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पुरोला व मोरी  ब्लॉक के भाजपा कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली निकाल कर लोगों को नागरिकता कानून के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। साथ  ही उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून के बारे में विपक्षियों के माध्यम से फैलाई जा रही भ्रांतियों को दरकिनार कर सावधान रहने की अपील की। पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री स्वर्गीय बरफियालाल जुवांठा स्मारक पर एकत्रित हुए। यहां जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, पूर्व विधायक राजेश जुवांठा, मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, पूर्व अध्यक्ष श्याम डोभाल, अमीचंद शाह, नारायण सिंह चौहान, बलदेव असवाल आदि ने जनसभा की। तथा लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यह कानून किसी भी समुदाय की नागरिकता छीनने के लिए नही बल्कि नागरिकता देने के लिए लाया गया है। इस अवसर पर भाजपा के राजेंद्र गैरोला, बलदेव रावत, विनोद असवाल, उपेंद्र असवाल, शांति प्रसाद खंडूड़ी, राजवाला, गीता बिष्ट , कृष्णा राणा ,सुनिल भंडारी, नवीन गैरोला, सतेंद्र राणा, जय सिंह, गोविंद पंवार, ओमप्रकाश, भगवान सिंह  सहित सैकड़ों  भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Next Post

विधायक हरवंश कपूर के 40 वर्षीय विधायिका जीवन पर लगा दाग

देहरादून ,कैंट विधानसभा के विधायक हरबंस कपूर एक ऐसे विधायक हैं जिन्होंने ऊतरप्रदेश से वर्ष 1989 से लगातार विधायक जीतते आए हैं । जिन्होंने पहली बार  चुनाव के बाद आजतक हार नहीं देखी । विधायक हरबंस कपूर अपने विधानसभा क्षेत्र में समाज सेवक, विकास पुरुष के नाम से जाने जाते […]

You May Like