HTML tutorial
HTML tutorial

नाबालिग युवती को भगाने के मामले एक युवक को गिरफ्तार।

Pahado Ki Goonj

*नाबालिग युवती के भगाने के मामले एक युवक को गिरफ्तार।

उत्तरकाशी ।
गत 15 दिसम्बर 2024 को राजस्व पुलिस चौकी छैजुला, चिन्यालीसौड पर धारा 137(2) बीएनएस मे एक युवक द्वारा नाबालिक युवती के अपहरण का अभियोग पंजीकृत किया हुआ था। ममला संवेदनशील/महिला से जुडा होने के कारण *जिलाधिकारी उत्तराकशी के आदेशानुसार उक्त प्रकरण राजस्व पुलिस नियमित पुलिस थाना धरासू को स्थानान्तरित किया गया।
*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा अपराध की गम्भीरता को देखते हुये उक्त मामले में विधि अनुसार साक्ष्य संकलन करते हुए अभियुक्त की तुरन्त गिरफ्तारी तथा अभियोग के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिये गये थे। अभियोग की विवेचना महिला उपनिरीक्षक शशि राणा के सुपुर्द की गयी।
*क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी, सुरेन्द्र सिंह भंडारी* के निकट पर्यवेक्षण तथा *प्रभारी निरीक्षक धरासू दिनेश कुमार* के नेतृत्व में धरासू पुलिस द्वारा उक्त मामले में वादी तथा पीडिता के बयानों, मेडिकल रिपोर्ट आदि साक्ष्यों के आधार पर *धारा 64(1) बीएनएस ¾ पोक्सो एक्ट की बढोतरी* की गयी। शुक्रवार की रात्रि मे अभियोग से सम्बन्धित आरोपी युवक को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के उपरान्त न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार नई टिहरी भेजा गया है।*

*पुलिस टीम-*
1– व0उ0नि0 अनूप नयाल
2– म0उ0नि0 शशि राणा
3– हे0का0 कुलवीर चौहान
4– होमगार्ड पीसी बिज्जू लाल
5– होमगार्ड हेमंती

 

 

 

 

Next Post

ज्योतिषीधिश्वर जगद्गुरु पितृ स्वमिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती '1008' जी महाराज की शीतकालीन चारधाम यात्रा सफल रही है 

    ज्योतिषीश्वर जगद्गुरु पितृ स्वमिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती ‘1008’ जी महाराज की शीतकालीन चारधाम यात्रा सफल रही है शीतकालीन चारधाम यात्रा की तीसरी निगरानी ऊखीमठ में भगवान के ओंकारेश्वर भगवान के मंगलमय दिव्य दर्शन के लिए ज्योतिषपीठाधीश्वर जग्गुरु मुनि स्वामी: अविमुक्तेश्वर: सरस्वती ‘सौ8’ जी महाराज के दर्शन पर जनता ने […]

You May Like